Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

ODI World Cup 2023: सचिन और धोनी टीम इंडिया में हो सकते है शामिल ! जानिए किस दिग्गज खिलाड़ी ने की ऐसी मांग

ODI World Cup 2023: सचिन और धोनी टीम इंडिया में हो सकते है शामिल ! जानिए किस दिग्गज खिलाड़ी ने की ऐसी मांग
सचिन और धोनी को जुड़ना चाहिए टीम से : फोटो साभार सोशल मीडिया

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर और विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान एम एस धोनी की टीम इंडिया में मांग की है. उनका कहना है कि वर्ल्ड कप के दरमियां इन दो बड़े खिलाड़ियों को भारतीय टीम के साथ मेंटर वाली भूमिका में जुड़ना चाहिए. जिससे टीम को उनके अनुभव मिल सकें. यह अनुभव टीम के लिए काफी हित में रहेगा.


हाईलाइट्स

  • भारतीय टीम के साथ इन दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप से पहले जुड़ना चाहिए
  • पूर्व ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने की मांग, इन दो दिग्गजों की उपस्थिति से टीम को मिलेगी मजबु
  • मौजूदा टीम के खिलाड़ी इनके अनुभव को लेकर कर सकते है बेहतर परफॉर्मेंस

Would Cup 2023 Adam Gilchrist Forcast: वर्ल्ड कप 2023 के लिए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने बीसीसीआई से मांग की है कि इन दो पूर्व वरिष्ठ भारतीय खिलाड़ियों को टीम से जुड़ जाना चाहिये, जिससे टीम के समस्त खिलाड़ी इनके अनुभवों को ले सकें. ये बात आस्ट्रेलिया के किस दिग्गज खिलाड़ी ने कही है, और वे कौन से दिग्गज खिलाड़ी होंगे आइये आपको विस्तार से बताते हैं.

 

पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी की ऐसी मांग

विश्वकप 2023 (World Cup 2023) अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में पूर्व ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने बीसीसीआई से बड़ी मांग की है. गिलक्रिस्ट ने कहा भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और एमएस धोनी (MS Dhoni) को वर्ल्ड कप से पहले टीम से जुड़ना चाहिए. जिससे उनके अनुभव टीम तक पहुंच सके. यह बहुत आवश्यक है कि इतने बड़े खिलाड़ियों का मार्गदर्शन बहुत कुछ सिखा सकता है. गिलक्रिस्ट ने यह बात ‘स्पोर्टस्टार’ पर कही.

दोनों खिलाड़ियों को टीम से जुड़ना चाहिए (ICC World Cup 2023)

एडम ने कहा कि अगर मैं भारतीय क्रिकेट में होता, तो मैं सचिन और एमएस धोनी जैसे लोगों को टीम के साथ वक़्त बिताने के लिए कहता. जिससे पूरी टीम को खेल का अनुभव प्राप्त हो. इन दोनों के खेल को सभी ने देखा है. इसलिए यह बात टीम के लिए जरूरी है कि टीम में सचिन और धोनी को वर्ल्ड कप से पहले जुड़ना चाहिए. यह उनके लिए ही हित में रहेगा.

सचिन व धोनी का अनुभव काम आएगा टीम के लिए

गौरतलब है कि एमएस धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 वनडे विश्वकप जीता था. और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी का अनुभव किसी भी खिलाड़ी को मिल जाये तो उसे काफी सहायता मिल सकती है. मौजूदा टीम में केवल विराट कोहली ऐसे खिलाड़ी है जो 2011 के वर्ल्ड कप में खेले थे. फाइनल में उन्होंने महत्वपूर्ण 35 रन बनाये थे. इसलिए यह जरुरी है कि यह दो पूर्व खिलाड़ी के आने से टीम का मनोबल और बढ़ जाएगा.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us