Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mughal History : यूपी के छात्रों को अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास NCERT ने किया ये बदलाव

Mughal History : यूपी के छात्रों को अब नहीं पढ़ाया जाएगा मुगलों का इतिहास NCERT ने किया ये बदलाव
क्या यूपी की किताबों से समाप्त हो जाएगा मुगलों का इतिहास

Yogi Government : उत्तर प्रदेश के छात्र अब अपनी किताबों में मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ पाएंगे. NCERT ने 12 वीं और 11वीं से इस्लाम का उदय संस्कृतियों में टकराव और औद्योगिक कांति सहित मुगलों के इतिहास को पाठ्यक्रमों से हटा दिया है जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी शुरू हो गई है.


हाईलाइट्स

  • यूपी की किताबों से हटा दिया गया मुगलों का इतिहास. छात्र नहीं पढ़ेंगे इस्लाम का उदय
  • यूपी बोर्ड सहित सीबीएसई की 11वीं और 12 वीं की किताबों में हुआ बदलाब
  • यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने मुगलों के इतिहास हटाने को बताया भ्रामक ख़बर

Mughal History NCERT : उत्तर प्रदेश में अब UP Board और CBSE के छात्र मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ पाएंगे. एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रमों में बदलाव करते हुए 11वीं और 12वीं की किताबों से मुगलों से संबंधित इतिहास को हटा दिया है. शैक्षणिक सत्र 2023-24 से छात्र अब इन चैप्टर्स को नहीं पढ़ पाएंगे. जहां 11 वीं की इतिहास की पुस्तक से इस्लाम का उदय, संस्कृतियों में टकराव, औद्योगिक क्रांति के पाठ्यक्रमों को हटाया गया है वहीं कक्षा 12 की इतिहास की किताब से मुगल दरबार सहित मुगलों के इतिहास को हटाया गया है

मुगलों का इतिहास हटाने पर यूपी में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी..

छात्रों की किताबों से मुगलों का इतिहास हटाने से यूपी में सियासी पारा तेज हो गया है. सपा विधायक इकबाल महमूद (Iqbal Mehmood) ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि मुगलों ने भारत पर कई वर्षों तक राज किया है उनका योगदान देश तो क्या पूरी दुनिया में है अगर वो न होते तो ताजमहल लालकिला और कुतुबमीनार कैसे बनते. मीडिया से बात करते उन्होंने कहा कि ये सरकार हिंदू और मुस्लिम में भेदभाव करने वाली है.

मुगलों का इतिहास हटाने पर यूपी की शिक्षा मंत्री का बयान...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में शादी से चंद घंटों पहले लेखपाल ने लगाई फांसी ! इस वजह से अधिकारी बना रहे थे दबाव, मचा हड़कंप

यूपी की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने एक निजी चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मीडिया और सोसल मीडिया पर गलत ख़बरें प्रसारित की जा रही हैं. एनसीईआरटी ने 11वीं और 12वीं के स्लेबस में मुगलों से संबंधित इतिहास के चैप्टर को नहीं हटाया है यदि उन्हें कुछ करना होता तो वो पहले राज्य सरकार से इसकी इजाज़त लेती. इसलिए ये जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं वो भ्रामक है

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 11 लोकेटरों सहित कई लोगों पर मुकदमा ! अभी कईयों पर गिर सकती है गाज

Latest News

Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से 4 युवकों की मौत, दो को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप Accident In Fatehpur: फतेहपुर में बाइकों की भिड़ंत से 4 युवकों की मौत, दो को ट्रक ने कुचला, मचा हड़कंप
फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे के पास बांदा टांडा मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दो बाइकों...
Fatehpur News: प्रधानी की खूनी रंजिश का 16 साल बाद फैसला, 18 लोगों को उम्रकैद, 5 की हो चुकी है मौत
आज का राशिफल 21 फरवरी 2026: शनि देव दे रहे हैं कष्ट तो अपनाए ये उपाय, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
फेरे से पहले भौंक उठा विवाद! फतेहपुर में कुत्ते की एंट्री से टूटी शादी, मैरिज हॉल बना अखाड़ा
Fatehpur News: फतेहपुर में अचानक नवविवाहित दंपत्ति ने लगाई फांसी ! पांच महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह
Fatehpur UP Board: दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर ! कोचिंग संचालक सहित दो पर मुकदमा, प्रबंधक प्रिंसिपल पर भी शिकंजा
आज का राशिफल 18 फरवरी 2026: कुछ राशियों के जातकों को हो सकती है परेशानी ! भगवान गणेश का स्मरण कर करें यात्रा

Follow Us