Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में शुरू हुआ स्वच्छता सेवा पखवाड़ा ! राजकुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fatehpur UP News: फतेहपुर में शुरू हुआ स्वच्छता सेवा पखवाड़ा ! राजकुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
फतेहपुर में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुवात करते अध्यक्ष राजकुमार मौर्य : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur UP News: फतेहपुर में नगर पालिका परिषद ने स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुवात कर दी है. अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की शुरुवात राजकुमार मौर्य ने दिखाई हरी झंडी
  • फतेहपुर में 15 सितंबर से 2 अक्तूबर 2023 तक होगा जनजागरुकता अभियान
  • नगर पालिका के हर वार्ड में पहुंचेगी कूड़ा गाडियां वार्ड वासी करेंगे सहयोग

Fatehpur Swachchhta Pakhwada News: यूपी के फतेहपुर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. रविवार को नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य (एडवोकेट) ने शहर के विद्यार्थी चौराहे से हरी झंडी दिखाकर जन जागरूकता रैली को रवाना किया. इस अभियान के तहत आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का साथ ही इसमें सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा.

घर-घर पहुंचेगी नगर पालिका की कूड़ा गाडियां 

नगर पालिका के इस अभियान के तहत कूड़ा गाडियां घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन का काम करेंगी साथ ही जहां गाडियां नहीं पहुंच पाएंगी वहां सफाई कर्मी कूड़े को एक जगह एकत्र करके उनको उठाने का काम करेंगे.

नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अधिशाषी अधिकारी समीर कुमार कश्यप ने बताया की 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता पड़वाड़ा अभियान चलाया जाएगा इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना और आम जनमानस को इस कार्य में सहयोग देने के लिए जागरूक करना है.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

राजकुमार मौर्य ने कहा वार्ड के सभासदों का सहयोग जरूरी

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

स्वच्छता सेवा अभियान का शुभारंभ करने के बाद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि यह कार्यक्रम तभी सफल हो सकता है जब वार्ड के सभासद और वार्ड के रहवासी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग दें जिससे जगह जगह गंदगी नहीं रहेगी और नगर स्वच्छ और सुंदर रहेगा.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

आपको बतादें कि इस कार्यक्रम के तहत पंडित अटल बिहारी वाजपेई पार्क में भी विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया. इस सफाई अभियान में सिविल लाइंस के सभासद विनय तिवारी, तांबेश्वर सभासद गुड्डू यादव, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार गौड़, एसबीएम लिपिक पंकज शुक्ला, सौरभ तिवारी के साथ नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us