Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में होली के हुड़दंग में जमकर हुआ बवाल दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे

Fatehpur News : फतेहपुर में होली के हुड़दंग में जमकर हुआ बवाल दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे
लाठी डंडे लिए मौजूद लोग, अस्पताल में भर्ती घायल

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत होली के दिन दो पक्षों में रंग डालने को लेकर जमकर विवाद हो गया, दोनो पक्षों से लाठी डंडे, ईंट पत्थर से हमला किया गया, अवैध असलहों से फायरिंग भी हुई है. कई लोग चुटहिल हुए हैं. पुलिस ने अब तक 12 लोगो को गिरफ्तार किया है.


हाईलाइट्स

  • होली पर रंग लगाने के विवाद में जमकर हुआ विवाद..
  • दोनों पक्षों से कई घायल, 12 गिरफ्तार..
  • थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे सखियांव गांव का मामला

Fatehpur News : फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के मीरपुर मजरे सखियांव गांव में होली के दिन रंग डालने के चक्कर में दो पक्ष आमने सामने आ गए. दोनों ओर से लाठी डंडों से हमला हो गया, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है.

जानकारी के अनुसार गांव के अजय प्रताप सिंह, अंशू आदि का जमीनी विवाद भी है. इस बीच होली के दिन दूसरे पक्ष के कुछ लोगों द्वारा लड़कियों और महिलाओं पर मना करने बावजूद रंग डाल दिया गया.

जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे ईंट पत्थर चल रहे हैं. भीड़ में फायरिंग भी की जा रही है. बताया जा रहा है कि गांव में दो घण्टों तक बवाल चलता रहा.

थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि रंग डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है. मुकदमा दर्ज किया गया है. 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.  

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us