Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए नायब तहसीलदार के बेटे की डूबने से मौत

Fatehpur News : फतेहपुर में दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए नायब तहसीलदार के बेटे की डूबने से मौत
फतेहपुर में गंगा स्थान करने गए युवक की मौत : फोटो-घटनास्थल पर जमा भीड़

फतेहपुर में दोस्तों संग गंगा स्नान करने गए नायब तहसीलदार के बेटे की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को कई घण्टे बाद ढूंढा जा सका.


हाईलाइट्स

  • नायब तहसीलदार के बेटे की गंगा नदी में डूबने से मौत..
  • सदर कोतवाली के बिंदकी बस स्टॉप का रहने वाला था मृतक..
  • मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गंगा घाट का मामला..

Fatehpur News : दोस्तों संग गंगा नदी में स्नान करने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई मृतक के पिता नायब तहसीलदार के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं. बेटे की मौत की सूचना मिलते ही उनका रो रो कर बुरा हाल है घटना मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गंगा घाट की है.

जानकारी के अनुसार फतेहपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बिंदकी बस स्टॉप निवासी लक्ष्मीकांत गुप्ता ( नायब तहसीलदार ) का पुत्र शिवम अपने दो दोस्तों शेखर सिंह और विमल के साथ रावतपुर गंगा घाट स्नान करने के लिए गया हुआ था.बताया जा रहा है स्नान करते वक्त शिवम गहरे पानी में चला गया वह डूबने लगा उसके दोनों साथियों ने बचाने का प्रयास किया.लेकिन वह नदी की धारा में समाता चला गया.

साथियों ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को इकट्ठा किया स्थानी गोताखोर तुरंत नदी में छलांग लगाकर शिवम को खोजने में जुट गए लेकिन घंटों उसका पता नहीं चल पाया.सूचना पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस गोताखोरों की मदद से शिवम की तलाश कराती रही करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम का शव नदी से बरामद हो सका. शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई लिए है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Follow Us