Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News : फतेहपुर में युवाओं को मिला सुनहरा मौका ! अभ्युदय योजना के तहत निकली भर्ती

Fatehpur News : फतेहपुर में युवाओं को मिला सुनहरा मौका ! अभ्युदय योजना के तहत निकली भर्ती
अभ्युदय योजना के तहत लेक्चरर्स की भर्ती

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC/PCS, JEE, NEET, NDA/CDS जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए कोचिंग सेंटरों में योग्य,अनुभवी विषय विशेषज्ञ और अतिथि प्रवक्ताओं के लिए फतेहपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा आवेदन मांगे जा रहे है.इसके लिए उनका चयन पहले ट्रायल और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.इसके लिए प्रति व्याख्यान 2 हज़ार रुपये 90 मिनट की दर से दिया जाएगा.


हाईलाइट्स

  • अभ्युदय योजना के तहत विषय विशेषज्ञों की निकली भर्ती,मिलेगा मानदेय 2 हज़ार रुपये प्रति व्याखयान 90 मिन
  • फतेहपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जारी किया भर्ती सम्बन्धित आवेदन पत्र
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में निपुण हो,अच्छी कमांड हों उन्हे दिया जा रहा अवसर

Fatehpur Abhyudaya Yojana Vacancy : उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक अभ्युदय योजना है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सबल बनना. इसके लिए सरकार अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क कोचिंग ले कर आई है. इस स्कीम के माध्यम से युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके इसके लिए सत्र 2023- 24 में जनपद फतेहपुर में संचालित केंद्रों पर अध्यापन कार्य के लिए विषय विशेषज्ञ, अतिथि प्रवक्ताओं के चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं. 

 

इन परीक्षाओं में यदि हो पकड़ वे ही करें आवेदन

फतेहपुर जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं UPSC/PCS, JEE, NEET, NDA/CDS की प्रशिक्षण केन्द्रों में तैयारी कराने वाले योग्य, अनुभवी विषय विशेषज्ञ और प्रोफेशनल टीचर्स की आवश्यकता है. इसमें वे ही लोग आवेदन करें जिन्हें इन परीक्षाओं की तैयारी का ज्ञान हो और अच्छी पकड़ भी हो.यूपीएससी के स्टूडेंट्स जो क्लियर कर चुके हो या कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी योग्यता और पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकता है.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

90 मिनट की दर से हर लेक्चर पर मिलेगा 2 हज़ार रुपये मानदेय,चयन साक्षात्कार के आधार पर

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

इसके लिए जो कैंडिडेट छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए खुद को सक्षम मानते हो. वह सभी कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इसके लिए मानदेय भी निर्धारित किया गया है. 2000 रुपये प्रति व्याख्यान 90 मिनट की दर से दिया जाएगा.छात्रों से हर माह ऐसे अतिथियों और विषय विशेषज्ञों का फीडबैक भी लिया जाएगा.

इनका चयन ट्रायल लेक्चर,परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

ऐसी पात्रता वालो को दी जा रही वरीयता

ऐसे विशेषज्ञ,स्पेशलिस्ट जिनकी पात्रता  सम्बन्धित विषय में स्नातकोत्तर या B.Tech/M.Tech या किसी प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था और शिक्षण संस्था में प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कभी कराई हो. ऐसे अनुभवी लेक्चरर्स की आवश्यकता है.साथ ही ऐसे छात्र-छात्राएं जो UPSC/PCS परीक्षा समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर चुके हो,या JEE, NEET, NDA/CDS परीक्षा उत्तीर्ण की हो ऐसे अभ्यर्थियों को वरीयता दी जायेगी.

निम्न पते पर यहाँ प्राप्त कर सकते हैं आवेदन पत्र

अभ्युदय योजना अंतर्गत जो कोचिंग संस्थान के केंद्र निर्धारित किये गए हैं, वे तहसील सदर में राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर व तहसील खागा में सुखदेव इण्टर कॉलेज खागा है. जो भी पात्र आवेदन करना चाहते हैं वो कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, कलेक्ट्रेट फतेहपुर से दिनांक 11.08.2023 से दिनांक 22.08.2023 तक किसी भी समय सुबह 10 से 5 बजे तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते है. साथ ही आवेदन पत्र के साथ समस्त शैक्षिक योग्ताओं, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की स्वप्रमाणित प्रतियों और अनुभव प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र (वर्तमान में तैनात संस्थाध्यक्ष के द्वारा निर्गत) यह सब दस्तावेज होना आवश्यक है.



क्या है ये अभ्युदय योजना

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक योजना अभ्युदय भी है. इस स्कीम का मकसद यह है कि आर्थिक तंगी की वजह से ऐसे विद्यार्थी जो प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कर पाने में असमर्थ हैं.सरकार ने उन छात्रों के लिए ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है. वैसे इस योजना के तहत प्रतियोगी छात्रों के लिए यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट एवं जेईई की निशुल्क कक्षाएं संचालित की जाती हैं. 2022-23 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र भी इस योजना का लाभ लेते हुए निःशुल्क कोचिंग ले सकते हैं.इस योजना में हर एक छात्र फ्री कोचिंग कर सकता हैं.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us