Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Syad Abid Hasan : सैय्यद घराने ने 13वीं बार कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत की संभाली कुर्सी, आबिद हसन ने ली शपथ

Syad Abid Hasan : सैय्यद घराने ने 13वीं बार कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत की संभाली कुर्सी, आबिद हसन ने ली शपथ
फतेहपुर जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद काबिज़ हुए आबिद हसन

फतेहपुर की कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के टिकट से जीते. सैय्यद आबिद हसन ने शनिवार को 15 नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ शपथ ली. सैय्यद घराने ने 13वीं बार कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत की कुर्सी संभाली है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर की कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर काबिज हुए आबिद हसन
  • सैय्यद परिवार ने ली 13 वीं बार कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष की शपथ
  • जहानाबाद नगर पंचायत के सीमा विस्तार के बाद विकास करना होगा कड़ी चुनौती

Fatehpur Syad Abid Hasan Jahanabad : फतेहपुर के कोड़ा जहानाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. एसडीएम बिंदकी अंजू वर्मा ने सैय्यद आबिद हसन सहित 15 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. समाजवादी पार्टी के टिकट से जीते सैय्यद आबिद हसन (Syad Abid Hasan) कोड़ा जहानाबाद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बन गए हैं उनके परिवार का कई वर्षों से सीट पर दबदबा रहा है. कुछ ही समय रहा है जब सैय्यद घराना इस कुर्सी से अलग रहा है. आबिद ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा के अखिलेश बाजपेई को 427 वोटों से हरा कर ये जीत हासिल की है.

कोड़ा जहानाबाद में सैय्यद घराने से कौन रह चुका है अध्यक्ष (Fatehpur Koda Jahanabad Nagar Panchayat)

आबिद हसन के पिता स्व0 सैय्यद कासिम हसन फतेहपुर सदर विधानसभा और जहानाबाद विधानसभा से विधायक रह चुके हैं उसकी वजह से इस परिवार का हमेशा एक राजनीतिक स्तर लोगों के बीच रहा है. जहानाबाद की नगर पंचायत की बात करें तो सैय्यद परिवार से सबसे ज्यादा राशिद हसन नव बार अध्यक्ष रहे हैं एक बार उनकी पत्नी राबिया खातून ने इस कुर्सी को संभाला. इसके बाद आबिद हसन की मां शाहीन हसन दो बाद अध्यक्ष रहीं हैं इस बार आबिद हसन ने सपा के टिकट से चुनाव लड़ते हुए इस सीट पर कब्जा कर लिया है. कुछ ही वक्त ऐसा रहा है जब ये सीट सैय्यद परिवार से दूर रही है.

कड़ी चुनौतियों के बीच कैसे होगा जहानाबाद क्षेत्र का विकास (Fatehpur Koda Jahanabad)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

आबिद हसन के शपथ ग्रहण समारोह में सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव सहित कई कद्दावर नेता पहुंचे. कुर्सी संभालने के बाद जहानाबाद क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना भी आबिद के लिए कड़ी चुनौती होगा. खुद उन्होंने भी माना है कि कस्बे का ड्रेनेज सिस्टम ठीक करना होगा. सीमा विस्तार के बाद वार्डों का विकास कार्य करना भी एक बड़ी चुनौती होगी. मीडिया से बात करते हुए आबिद ने कहा है कि कस्बे में मिनी स्टेडियम भी बनाया जायेगा जिससे क्षेत्र के होनहारों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा साथ ही नए जुड़े क्षेत्रों में बारात शालाओं के साथ साथ पेय जल की व्यवस्था भी ठीक की जाएगी

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Latest News

आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
26 अक्टूबर 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संभावनाएं लेकर आया है. कुंभ राशि वालों के लिए...
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

Follow Us