Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में मणिपुर जैसी दरिंदगी ! गैंगरेप के प्रयास के बाद की मारपीट, युवती को निर्वस्त्र कर फेंक दिया दुकान के बाहर

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में मणिपुर जैसी दरिंदगी ! गैंगरेप के प्रयास के बाद की मारपीट, युवती को निर्वस्त्र कर फेंक दिया दुकान के बाहर
फतेहपुर में युवती के साथ गैंगरेप का प्रयास : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूटी से जा रही एक 19 वर्षीय युवती को दुकानदार व साथियों ने रोक कर उसे जबरन घसीटकर दुकान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप करने का प्रयास किया युवती के विरोध करने पर उसे दुकान में रखे औजारों से पीटा जिसमें उसके गंभीर चोटे आई हैं साथ ही युवती को निर्वस्त्र कर बाहर फेंक कर फरार हो गए. पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है. मामले में पुलिस ने दुकानदार समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में हैरान कर देने वाली वारदात, स्कूटी सवार युवती को रोककर किया गेंगरेप का प्रयास
  • मारपीट करते हुए युवती को किया निर्वस्त्र, पीड़िता ने आपबीती पुलिस को बताई
  • 4 पर मुदकमा दर्ज,आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

Attempted gang rape with a girl in Fatehpur : उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वह महिलाओं व युवतियों के साथ लगातार आपराधिक और दरिंदगी जैसी घटनाएं कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही मामला फतेहपुर जिले के गांव से आया है, यहां कुछ युवकों ने स्कूटी से घर जा रही युवती को रोककर उसके साथ दरिंदगी करने का प्रयास किया, इतना ही नहीं उसे निर्वस्त्र कर बाहर फेंक दिया. फिलहाल जिस तरह से आरोपियों ने युवती को निर्वस्त्र किया है, उससे एक बात साफ हो गयी कि,इन लोगों को कानून का जरा सा भी डर नहीं है फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

सरेराह युवती की अस्मत लूटने का प्रयास कर दिया निर्वस्त्र

फतेहपुर के गम्भरी गांव से बेहद शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां दिनदहाड़े आरोपितों ने स्कूटी से घर लौट रही गाजीपुर निवासी युवती को रोका और उसे घसीटकर दुकान के अंदर ले गए और उसकी अस्मत लूटने का प्रयास करते हुए मारा-पीटा और उसे निर्वस्त्र करते हुये बाहर फेंक दिया और दुकान का ताला जड़कर फरार हो गए.

स्कूटी से घर लौट रही युवती का अपहरण कर किया निर्वस्त्र

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

जानकारी के मुताबिक फ़तेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती बीते 21 सितंबर को अपनी बहन के यहां गयी हुई थी. बताया जा रहा है कि जब वह स्कूटी से वापस लौट रही थी तभी शनिवार को शहर की सीमा से कुछ दूर गंभरी गांव में सराफा की दुकान का मालिक राहुल सोनी ने उसे रोक लिया.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

राहुल पर आरोप है कि उसका भाई रोहित, पवन और साथी अंकित सोनी ने उसकी स्कूटी रुकवाकर उससे अभद्रता करते हुए खींचकर दुकान के अंदर ले गए और सर्राफा वाले औजारों से उसे मारा पीटा जिसमें उसके शरीर पर चोट आई हैं. यही नहीं इन लोगों ने उसे निर्वस्त्र कर गैंगरेप का प्रयास भी किया. युवती जब चिल्लाई तो आरोपितो ने उसे निर्वस्त्र हालत में दुकान के बाहर फेंक कर चले गये.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद पीड़िता ने अपने को छुपा कर वस्त्र पहने और इस पूरी वारदात की सूचना अपनी बहन को दी. दोनों ने थाने पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दुकानदार राहुल सोनी समेत 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है. एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि युवती ने शिकायत दर्ज कराई है.

इस मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. सोमवार को युवती को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा. जहां उसका एक्स-रे और सीटी स्कैन कराया जाएगा. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दुकानदार और युवती में पहले से संबंध थे जिसकी जांच की जा रही है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us