Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur PM Man Ki Bat : बारिश के बीच पीएम के 100 वें मन की बात का एपिसोड रहा जारी

Kanpur PM Man Ki Bat  : बारिश के बीच पीएम के 100 वें मन की बात का एपिसोड रहा जारी
पीएम मोदी के मन की बात का प्रसारण देखते विधायक

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 वें मन की बात के एपिसोड को हर-जगह देखा गया,किसी ने घर पर तो किसी ने कार्यालय तो भाजपा के पदाधिकारियों ने एलईडी लगाकर बारिश के बीच मोदी जी के मन की बात को देखा और सुना.


हाईलाइट्स

  • पीएम मोदी के 100 वें मन की बात का एपिसोड देखा गया
  • विधायक और कार्यकर्ताओं ने बारिश के बीच देखा मन की बात
  • गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में एलईडी लगाकर किया गया था लाइव प्रसारण

BJP people watching PM's 100th Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज 100 वां एपिसोड था, जिसको लेकर भाजपा के पदाधिकारियों व विधायक ने अपनी विधानसभा के आसपास एलईडी लगवाकर मोदी जी के मन की बात का लाइव प्रसारण देखा इस दौरान बारिश भी हुई लेकिन फिर भी सभी लोगो ने इस प्रसारण को छाता लगाकर देखा.

100वां एपिसोड मन की बात को देखते पदाधिकारी 

रविवार को पीएम मोदी के 100 वें मन की बात का एपिसोड हर जगह देखा गया, यह एपिसोड खास इसलिए भी था क्योंकि मन की बात का 100 वां एपिसोड जो था. कानपुर में भी प्रधानमंत्री के मन की बात का 100 वां एपिसोड का चौकी चौराहा शास्त्री नगर में एलईडी लगाकर लाइव प्रसारण दिखाया गया जहां क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी और जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के साथ कई कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां सभी ने तेज बारिश के बीच पीएम के मन की बात के प्रसारण को देखा.

देश में समाज सेवा का भाव किया उतपन्न

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि पीएम मोदी जी के मन की बात का 100 वां एपिसोड देश ही नही बल्कि पूरी दुनिया मे देखा गया है,  पीएम ने साबित कर दिया कि केवल वोट के लिए राजनीति नहीं की जाती है, बल्कि रचनात्मक और देश को आगे बढ़ाने के लिए और समाज को एकजुट कर सेवा के भाव को उत्पन्न करने के लिए भी, इस प्रकार के कार्यक्रमो को करना चाहिए. प्रकृति, पर्यावरण व अन्य कई क्षेत्र में देश को आगे ले जाने का कार्य मोदी जी के द्वारा ही सम्भव है.आज समाज का हर व्यक्ति चाहता है कि हम समाज में किसी के काम आ सके.मन की बात आपको एक प्रेरणा देता है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us