Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Abhyudaya Yojana : फतेहपुर के सभी छात्रों को सरकार दे रही है फ्री कोचिंग, जान ले पूरी स्कीम

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से छात्रों को फ्री कोचिंग

यूपी के सभी प्रतियोगी छात्रों को सरकार UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana के अंतर्गत फ्री कोचिंग दे रही है. इस योजना के तहत योगी आदित्यनाथ सरकार प्रतिभावान प्रतिभागियों को जो पैसे के अभाव से वंचित रह जाते हैं उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है.

हाईलाइट्स

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रदेश के प्रत्येक प्रतियोगी छात्र को मिलेगी फ्री कोचिंग
  • फतेहपुर में 8 मई से 25 मई तक किए जायेंगे फ्री कोचिंग के लिए आवेदन जून में होगी प्रवेश परीक्षा
  • फतेहपुर जिले का प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षार्थी ले सकता है फ्री कोचिंग का लाभ

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के सभी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत फ्री कोचिंग की सुविधा दे रही है. सरकार का मकसद है कि ऐसे छात्र जो दूसरे जिलों में रहकर कोचिंग करने का खर्च वहन नहीं कर सकते उनको अपने ही जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान की जाए. सूबे के 75 जिलों में इसके लिए सेंटर खोल दिए गए हैं. आइए जानते हैं फतेहपुर में प्रतियोगी छात्र इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं

फतेहपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का कैसे मिलेगा लाभ (UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana)

फतेहपुर के प्रतियोगी छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ कैसे प्राप्त होगा इसके लिए युगान्तर प्रवाह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव से खास बातचीत की. बातचीत करते हुए उन्होंने कहा इस योजना का लाभ कोई भी छात्र ले सकता है इसके लिए कम से कम उसे दशवीं पास होना जरूरी है. जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रतियोगी छात्रों के लिए यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट एवं जेईई की कक्षाएं संचालित की जाती हैं.

उन्होंने कहा कि 2022-23 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र भी इस योजना का लाभ लेते हुए निःशुल्क कोचिंग ले सकते हैं. अवनीश कुमार यादव ने कहा कि सरकार का मकसद प्रदेश और जिले के प्रत्येक छात्र को सबल बनाना है जो पैसों की तंगी से महंगी कोचिंग करने से वंचित रह जाते हैं इस योजना में हर एक छात्र फ्री कोचिंग कर सकता हैं.

Read More: Fatehpur Rail News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार को मिली मंजूरी, 17 फरवरी से आठ ट्रेनों का ठहराव शुरू

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रवेश 2023 (Mukhymantri Abhyudaya Yojana Entrance 2023)

Read More: Fatehpur News: माल बाबू से साहित्य के शिखर तक, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले डॉ ओपी अवस्थी का निधन, जानिए फतेहपुर की आत्मा में उनका योगदान

इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रतियोगी छात्रों को फार्म भरना होगा जो कि इस प्रकार है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर में अनोखी चोरी ! जेवर-नकदी के साथ पिंजरे समेत तोता भी ले गए चोर, पुलिस भी हैरान

●आवेदन आरम्भ करने की तिथि-08.05.2023

●आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि-25.05.2023

●समय - सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 

 प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फतेहपुर, राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय) फतेहपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास पुरुष फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास खागा, फतेहपुर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास अढौली फतेहपुर सहित श्री शिवभवन मौर्या आर.के. बाबू तहसील बिन्दकी से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है. साथ ही दिनांक 25.05.2023 सायं 04 बजे तक आवेदन पत्र पूर्ण करते हुये समस्त अभिलेखों सहित उपरोक्त कार्यालय / संस्था व तहसील बिन्दकी में जमा कर सकते है.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत क्या लगेगा दस्तावेज (UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana)

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि इस योजना के तहत ऑफलाइन फार्म जमा किया जाएगा जिसमें प्रतियोगी छात्र की फोटो, आधार कार्ड और उत्तीर्ण कक्षा जैसे दसवीं, बारहवीं, बीए, या बीएससी की मार्कशीट की फोटो कॉपी. उन्होंने बताया कि इसके लिए एक प्रवेश परीक्षा की जाएगी जो की जून के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी. उन्होंने कहा इस कोचिंग के लिए किसी भी प्रकार की सीट निर्धारित नहीं हैं

06 May 2023 By Vishwa Deepak Awasthi

Abhyudaya Yojana : फतेहपुर के सभी छात्रों को सरकार दे रही है फ्री कोचिंग, जान ले पूरी स्कीम

हाईलाइट्स

  • मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से प्रदेश के प्रत्येक प्रतियोगी छात्र को मिलेगी फ्री कोचिंग
  • फतेहपुर में 8 मई से 25 मई तक किए जायेंगे फ्री कोचिंग के लिए आवेदन जून में होगी प्रवेश परीक्षा
  • फतेहपुर जिले का प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षार्थी ले सकता है फ्री कोचिंग का लाभ

UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के सभी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत फ्री कोचिंग की सुविधा दे रही है. सरकार का मकसद है कि ऐसे छात्र जो दूसरे जिलों में रहकर कोचिंग करने का खर्च वहन नहीं कर सकते उनको अपने ही जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान की जाए. सूबे के 75 जिलों में इसके लिए सेंटर खोल दिए गए हैं. आइए जानते हैं फतेहपुर में प्रतियोगी छात्र इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं

फतेहपुर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का कैसे मिलेगा लाभ (UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana)

फतेहपुर के प्रतियोगी छात्रों को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का लाभ कैसे प्राप्त होगा इसके लिए युगान्तर प्रवाह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव से खास बातचीत की. बातचीत करते हुए उन्होंने कहा इस योजना का लाभ कोई भी छात्र ले सकता है इसके लिए कम से कम उसे दशवीं पास होना जरूरी है. जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत प्रतियोगी छात्रों के लिए यूपीएससी, यूपीपीएससी, एनडीए, सीडीएस, नीट एवं जेईई की कक्षाएं संचालित की जाती हैं.

उन्होंने कहा कि 2022-23 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र भी इस योजना का लाभ लेते हुए निःशुल्क कोचिंग ले सकते हैं. अवनीश कुमार यादव ने कहा कि सरकार का मकसद प्रदेश और जिले के प्रत्येक छात्र को सबल बनाना है जो पैसों की तंगी से महंगी कोचिंग करने से वंचित रह जाते हैं इस योजना में हर एक छात्र फ्री कोचिंग कर सकता हैं.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना प्रवेश 2023 (Mukhymantri Abhyudaya Yojana Entrance 2023)

इस योजना का लाभ लेने हेतु प्रतियोगी छात्रों को फार्म भरना होगा जो कि इस प्रकार है.

●आवेदन आरम्भ करने की तिथि-08.05.2023

●आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि-25.05.2023

●समय - सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक 

 प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु इच्छुक अभ्यार्थी आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 04 बजे तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फतेहपुर, राजकीय पुस्तकालय (मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना पुस्तकालय) फतेहपुर, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय खासमऊ खागा, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास पुरुष फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालिका फतेहपुर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास खागा, फतेहपुर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास अढौली फतेहपुर सहित श्री शिवभवन मौर्या आर.के. बाबू तहसील बिन्दकी से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है. साथ ही दिनांक 25.05.2023 सायं 04 बजे तक आवेदन पत्र पूर्ण करते हुये समस्त अभिलेखों सहित उपरोक्त कार्यालय / संस्था व तहसील बिन्दकी में जमा कर सकते है.

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत क्या लगेगा दस्तावेज (UP Mukhyamantri Abhyudaya Yojana)

जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव ने बताया कि इस योजना के तहत ऑफलाइन फार्म जमा किया जाएगा जिसमें प्रतियोगी छात्र की फोटो, आधार कार्ड और उत्तीर्ण कक्षा जैसे दसवीं, बारहवीं, बीए, या बीएससी की मार्कशीट की फोटो कॉपी. उन्होंने बताया कि इसके लिए एक प्रवेश परीक्षा की जाएगी जो की जून के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में आयोजित होगी. उन्होंने कहा इस कोचिंग के लिए किसी भी प्रकार की सीट निर्धारित नहीं हैं

Latest News

उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी उत्तर प्रदेश में मौसम का बड़ा पलटवार: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कई जिलों में खतरे की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 4 मई 2026 को मौसम ने अचानक करवट ली है. भीषण गर्मी के बीच अब तेज आंधी,...
IAS Transfer in UP: 38 आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, 8 जिलों में बदले डीएम, रिंकू सिंह राही की जालौन में तैनाती
Aaj Ka Rashifal 04 May 2026: इन तीन राशियों के जातक रहें सतर्क, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 03 May 2026: सरकारी नौकरी के लिए करें सूर्य नारायण की उपासना, जानिए दैनिक भाग्यफल
गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन टोल फ्री सफर: मई के दूसरे हफ्ते तक मुफ्त यात्रा, बाइक चालकों से भी वसूला जाएगा टैक्स
Fatehpur News: कैंसर पीड़ित को ब्लड नहीं मिला? जिला अस्पताल ने बताया पूरा सच, 12 यूनिट खून देने का दावा
Aaj Ka Rashifal 02 May 2026: शनिवार के दिन इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान, जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us