Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime : ई रिक्शा चालकों को मरणासन्न कर लूट की वारदात को दे रहे थे अंजाम,5 धरे गए

Kanpur Crime : ई रिक्शा चालकों को मरणासन्न कर लूट की वारदात को दे रहे थे अंजाम,5 धरे गए
लूट के आरोपी 5 गिरफ्तार

कानपुर में ई रिक्शा चालकों को टारगेट करने वाले 5 लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है,बीते दिनों आईआईटी के पास बैटरी रिक्शा चालक के साथ ई-रिक्शा और नगदी की लूट की घटना कारित कर फरार हो गए थे,जहाँ लूट के मामले में पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में ई रिक्शा चालक से लूट करने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार
  • बीते दिनों ई रिक्शा चालक को मरणासन हाल में छोड़ की थी लूट
  • बिठूर पुलिस ने 5 लुटेरों को ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास से किया गिरफ्तार

5 arrested for robbing an erickshaw driver : कानपुर की बिठूर पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर कामयाबी हासिल की है बताया जा रहा है बीती 22 मई को आईआईटी गेट के पास इन पांच अभियुक्तों ने बैटरी रिक्शा चालक के साथ मारपीट करते हुए चालक को मरणासन्न हालत में सुनसान जगह पर छोड़कर रिक्शा और नगदी लूट कर फरार हो गए थे  जिसके बाद ई रिक्शा चालक को गंभीर हालत में राहगीरों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया था जिसके बाद से पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी हुई थी.

ई रिक्शा चालक थे टारगेट

बिठूर पुलिस को मुखबिर के द्वारा सटीक सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग ब्लू वर्ल्ड तिराहे के पास किसी अपराध की योजना बना रहे हैं आनन-फानन में बिना किसी देर के पुलिस ने तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग की जहां पुलिस ने 5 लुटेरों को दबोच लिया पकड़े गए पांचों लुटेरे कानपुर के शिवराजपुर ,शिवली और बिठूर के हैं इनके पास से पुलिस को ई रिक्शा के कटे हुए पार्ट्स, उपकरण बरामद हुए है.

इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है उधर इस कार्य के लिए पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा भी की जा रही है डीसीपी की ओर से बिठूर पुलिस को इस कार्य के लिए पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

ये हुए गिरफ्तार

पकड़े गए लुटेरे रामजी दुबे, शशांक ,अभिषेक,अंकुश दुबे और सुभाष कटियार है ये सब बड़े ही शातिराना ढंग से ई रिक्शा चालक को टारगेट कर लूट की घटना को अंजाम देते थे,इतना ही नही लूट करने से पहले चालक के साथ मारपीट कर उसे अधमरा कर देते थे फिर चालक के पास से जो कुछ भी मिला उसे लूट कर फरार हो जाया करते थे,फिलहाल इन 5 आरोपितों से पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जा रहा है.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us