Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mp News Unique Marriage: 80 साल के बुजुर्ग की अनोखी प्रेम कहानी ! सोशल मीडिया के जरिये खुद से आधी उम्र की महिला से रचाई शादी

Mp News Unique Marriage: 80 साल के बुजुर्ग की अनोखी प्रेम कहानी ! सोशल मीडिया के जरिये खुद से आधी उम्र की महिला से रचाई शादी
अनोखी शादी, image credit original source

मध्य प्रदेश (Mp) की एक अनोखी प्रेम कहानी (Unique Love story) देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है जहां पर 80 साल के बुजुर्ग को 34 साल की महिला से प्यार (Love) हो गया और फिर दोनों ने शादी (Both Married) रचा ली. सोशल मीडिया के जरिए दोनों की फ्रेंडशिप हुई और फिर कोर्ट मैरिज करने के बाद हनुमान मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज (Rituals) से शादी रचाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया.

80 साल के बुजुर्ग की अनोखी प्रेम कहानी

कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है, प्यार एक ऐसा एहसास है जो किसी भी व्यक्ति को उम्र के किसी भी पड़ाव पर हो सकता है. प्यार करने वाले लोग जात-पात ऊंच-नीच या उम्र नहीं देखते हैं. कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) जिले के मगरिया गांव (Magriya Village) से सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर बालू बा नाम से चर्चित हुए 80 साल के बुजुर्ग की इंस्टाग्राम पर रील्स (Instagram Reels) देखकर 34 साल की महिला को उस बुजुर्ग से पहली ही नजर में प्यार हो गया. देखते ही देखते दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ गया कि दोनों ने शादी कर ली और 80 साल के दूल्हे और 34 साल की दुल्हन की ये अनोखी प्रेम कहानी देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

mp_unique_marriage_news
अनोखी शादी, एमपी, image credit original source

कौन है ये बुजुर्ग बालूराम?

जानकारी के मुताबिक आगर मालवा जिले में रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग बालूराम (baluram) के 4 बच्चे है जो सभी शादीशुदा है. जबकि बालूराम अपने घर में अकेले ही रहते हैं, क्योंकि उनकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है इसलिए वह अकेले रहते हुए काफी परेशान रहते थे अकेले रहने की वजह से वह काफी डिप्रैस हो गए थे.

इसलिए वह गांव में रहने वाले अपने एक साथी के साथ मिलकर चाय की दुकान चलाते थे एक दिन उनके मित्र विष्णु ने अपने होटल में मजाक-मजाक में उनका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो के वायरल होते ही आसपास के गांव में उनकी चर्चा होने लगी यही कारण है कि वह "बालू बा" के नाम से फेमस होने लगे और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स भी तेजी से गेन होने लगे.

600 किलोमीटर दूर से शादी करने पहुंची महिला

बुजुर्ग बालूराम को मोबाइल चलाना नहीं आता था इसलिए वह अपने मित्र विष्णु से मोबाइल चलाना सीखते थे इस दौरान उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि महाराष्ट्र के अमरावती रहने वाली 34 साल की शीला इंगले मन ही मन उस बुजुर्ग को चाहने लगी ऐसे में महिला ने बुजुर्ग से बात करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गई दोनों के बीच प्यार हो गया और देखते ही देखते यह प्यार एक अनोखी प्रेम कहानी में बदल गया इसके बाद महाराष्ट्र से 600 किलोमीटर की दूरी रहने वाली शीला, बालू राम के पास मिलने पहुंची और फिर दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं और जिंदगी भर एक दूसरे का साथ निभाने की बात कर रहे हैं.

Read More: Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us