Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Weather Update In India: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! कड़ाके की ठंड से जनजीवन होगा प्रभावित

उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. घना कोहरा भी परेशानी बढ़ाएगा.

Weather Update In India: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. घना कोहरा, शीतलहर और आने वाले दिनों में बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 से 24 जनवरी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बर्फबारी का तेज दौर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने 19 से 21 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके बाद 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश और भारी हिमपात की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में तेज गिरावट आ सकती है. बर्फबारी के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा और हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह के समय हल्का से घना कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 18 से 20 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन उत्तर पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है.

उत्तर प्रदेश में कोहरा और बारिश दोनों का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे का असर रहने की संभावना है. इससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है और यातायात पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर लगातार बना रहेगा.

Read More: केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला

बिहार में कोहरे का कहर, तापमान में हल्की बढ़ोतरी

बिहार के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं. फिलहाल बिहार के लिए बारिश या शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार

राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 से 24 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 22 और 23 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 19 जनवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं, जबकि 19 जनवरी को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

Read More: Sonam Wangchuk Health Update: मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हुए सोनम वांगचुक ! दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया दख़ल

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का असर

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाई हुई है. 21 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 23 और 24 जनवरी को राज्य के बड़े हिस्से में वर्षा की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में शीतलहर का असर रह सकता है, जबकि ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में घना कोहरा छाने की संभावना है.

18 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Weather Update In India: उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! कड़ाके की ठंड से जनजीवन होगा प्रभावित

Weather Update In India: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. घना कोहरा, शीतलहर और आने वाले दिनों में बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 से 24 जनवरी के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.

जम्मू कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में बर्फबारी का तेज दौर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने 19 से 21 जनवरी के बीच जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके बाद 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ और ज्यादा सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश और भारी हिमपात की संभावना है. पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में तेज गिरावट आ सकती है. बर्फबारी के कारण पहाड़ी सड़कों पर फिसलन बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है.

दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा और हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. मौसम विभाग के मुताबिक 19 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. सुबह के समय हल्का से घना कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 18 से 20 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान में धीरे धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन उत्तर पूर्वी ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बना रहेगा. इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है.

उत्तर प्रदेश में कोहरा और बारिश दोनों का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे का असर रहने की संभावना है. इससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है और यातायात पर असर पड़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. हालांकि अगले चार से पांच दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड का असर लगातार बना रहेगा.

बिहार में कोहरे का कहर, तापमान में हल्की बढ़ोतरी

बिहार के कई जिलों में अगले दो से तीन दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम हो सकती है. हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे धीरे बढ़ोतरी के संकेत हैं. फिलहाल बिहार के लिए बारिश या शीतलहर को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कोहरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश के आसार

राजस्थान के कुछ हिस्सों में 22 से 24 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 22 और 23 जनवरी को कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं 19 जनवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 22 से 24 जनवरी के बीच बारिश के आसार हैं, जबकि 19 जनवरी को घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में ठंड और शीतलहर का असर

उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है. पहाड़ी इलाकों में हल्का हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और धुंध छाई हुई है. 21 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 23 और 24 जनवरी को राज्य के बड़े हिस्से में वर्षा की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में शीतलहर का असर रह सकता है, जबकि ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में घना कोहरा छाने की संभावना है.

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us