Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ajab-Gajab Agra News: शादी का अनोखा रिवाज ! शादी से पहले दुल्हन को सुनानी पड़ती है सुंदरकांड की चौपाइयां, तब जाकर होती है 7 नहीं बल्कि 4 फेरों वाली शादी

Ajab-Gajab Agra News: शादी का अनोखा रिवाज ! शादी से पहले दुल्हन को सुनानी पड़ती है सुंदरकांड की चौपाइयां, तब जाकर होती है 7 नहीं बल्कि 4 फेरों वाली शादी
अनोखा रिवाज शादी का, फोटो साभार सोशल मीडिया

शादी का अनोखा तरीका

शादी (Marriage) हर समाज (Society) के अपने तौर-तरीको से होती है भारत में एक ऐसा भी समाज है, जहाँ पर दुल्हन (Bride) को शादी से पहले रामायण और सुंदरकांड (Sundarkand) की चौपाइयों को पढ़ने के साथ-साथ याद करके सुनाना भी पड़ता है. कहाँ पर होता है ये रिवाज कौन सा है ये समाज जानिए इस रिपोर्ट के जरिये.

कौन सा समाज है, जहाँ दुल्हन सुनाती है सुंदरकांड

अभी तक आप सभी ने कई धर्मो और जातियों में होने वाली शादियों (Marriages) में तरह-तरह के रीति रिवाजों (Rituals) के बारे में सुना और देखा भी होगा, कभी-कभी शादियों के बीच होने वाले रिवाज अचंभित (Shocked) करते है. ऐसा ही कुछ गुजरात और मध्यप्रदेश के राज्य में रहने वाले घुमंतू जाति बागरी समाज मे शादियों में एक अनोखा रिवाज निभाना पड़ता है. जिसके तहत शादी करने वाली दुल्हन को पवित्र रामायण और सुंदरकांड चौपाइयो (Sundarkand Recites) को याद करके सुनाना होता है.

आगरा में देखने को मिला ये अनोखा रिवाज

वर्तमान में इस समाज मे हुई एक शादी इस अनोखे रिवाज (Unique Ritual) के चलते सुर्खिया बटोर रही है. हालांकि ये परम्परा (Tradition) आज की नही है, दरअसल ताज नगरी आगरा में घुमंतू जाति बागरी समाज से ताल्लुख रखने वाले दीपक और रोशनी की शादी हुई है. जानकारी के अनुसार रोशनी झाँसी की रहने वाली है, जबकि दीपक आगरा के रहने वाला है. बीते मंगलवार के दिन ये दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए.

रामायण और सुंदरकांड के श्लोक सुनाने पर तय होती है शादी

वहीं नयी-नवेली दुल्हन ने बताया कि, उनके समाज मे जब किसी भी लड़की की शादी होती है तो उसे पहले से ही धार्मिक ग्रंथों जैसे रामायण, गीता और सुंदरकांड के कुछ श्लोको को याद कराया जाता है, जिसके तहत उसे 5 से 10 श्लोक याद होने चाहिए. उसने लड़के वालों को रामायण की चौपाई सुनाई थी, जिसके बाद ही उनकी शादी तय हुई थी, इसके साथ ही उनकी इस अनोखी शादी (Unique Marriage) के रिवाज में एक और ऐसी परंपरा है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे दरअसल इस समाज मे 7 फेरो के बजाय 4 फेरों (Rounds) में ही शादियां सम्पन्न हो जाती है.

इस रिवाज का कारण

वहीं जब इस समाज से जुड़े लोगों और जानकारों से इस रिवाज के विषय में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, ऐसा करने की केवल एक ही वजह है लोग अपने धर्म के बारे में और भी बारीकी से जाने क्योकि इस समाज के लोग बेहद कम पढ़े लिखे होते है. शायद इसीलिए रोशनी ने भी शादी के बाद भी पढ़ने की इच्छा जताई है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us