Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Sambhal Marriage News In Hindi: गर्लफ्रैंड से मिलने पहुँचे युवक को पकड़ा रंगे हाथ ! फिर हुआ कुछ ऐसा जो कभी न सोचा वैसा

Sambhal Marriage News In Hindi: गर्लफ्रैंड से मिलने पहुँचे युवक को पकड़ा रंगे हाथ ! फिर हुआ कुछ ऐसा जो कभी न सोचा वैसा
सम्भल में अनोखा मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

यूपी के संभल में अनोखी शादी

यूपी के संभल (Sambhal) में प्रेमी युगल (Loving Couple) को रंगे हाथ पकड़े (Caught Red Handed) जाने के बाद लड़की के परिजनों ने लवड़के के परिजनों को बुलाया. इस पूरे मामले को पंचायत तक पहुंचाने के बाद अंत में दोनों की शादी कर दी गई और फिर प्रेमी प्रेमिका पति पत्नी बनकर खुशी-खुशी विदा किये गए.

प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी पकड़ा गया

उत्तर प्रदेश के संभल (Sambhal) जिले से बड़ा ही अजीबोगरीब अनोखा मामला सामने आया है. एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, लेकिन प्रेमिका के घर वालों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया (Caught Red Handed) पकड़े जाने पर परिजनों ने कुछ ऐसा किया कि अब पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल लड़की के परिजनों ने लड़के को पकड़ा और फिर पंचायत बुलाई इसके बाद लड़के व लड़की के परिजन एक साथ बैठे. पंचायत के फैसले के बाद देर रात दोनों की शादी करा दी गई.

कहाँ हुई ये अनोखी शादी?

ये अनोखा मामला (Unique Case) संभल (Sambhal) जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव का है जहां पर प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था लेकिन लड़की के परिजनों ने उसको रंगे हाथ पकड़ लिया वही जब इस घटना की खबर पूरे गांव में फैली तो मौके पर लोग इकट्ठे हो गए हैं और लड़के के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करने लगे लेकिन इस पूरे मामले में कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने समझदारी दिखाते हुए लड़के के परिजनों को बुलवाया. पंचायत के माध्यम से फैसला लेते हुए पंडित बुलाकर हिंदू रीति रिवाज (Rituals) के साथ दोनों की शादी करा दी.

सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे इस अनोखी शादी की सराहना

वही इस अनोखी शादी (Unique Marriage) से जुड़ी फोटोज़ और वीडियोज सोशल मीडिया पर भी वायरल (Viral) हो रहे हैं जिस पर लोग तरह तरह की टिप्पणियां भी कर रहे हैं, क्योंकि कहीं ना कहीं इस पूरे मामले में लड़की पक्ष ने समझदारी का परिचय देते हुए दोनों परिवारों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी करा दी और देर रात दोनों को खुशी-खुशी विदा कर दिया.

अमूमन ऐसा देखा जाता है कि जब कभी इस तरह की कोई घटना घटित होती है तो उसमें लड़के को ही दोषी मानकर कार्रवाई की जाती है कभी-कभी तो ऐसी घटनाओं के बाद गुस्साए लोग कानून को भी अपने हाथ में लेकर कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिससे कि उन्हें जिंदगी भर पछताना पड़ता है, लेकिन यहां पर जिस तरह से लड़की पक्ष में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए शालीनता से काम लिया है इसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी सराहना की जा रही है. साथ ही समाज के लोगों को यह एक संदेश भी है कि इस तरह की घटना होने पर संयम से काम लेना चाहिए क्योकि गुस्से में लिए गए फैसले हमेशा गलत साबित होते है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us