Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly News: फरहा से बनी 'जानकी' ने हिन्दू रीतिरिवाजों से 'राम' के साथ रचाई शादी

Bareilly News: फरहा से बनी 'जानकी' ने हिन्दू रीतिरिवाजों से 'राम' के साथ रचाई शादी
बरेली की अनोखी शादी, फोटो-साभार सोशल मीडिया

इन दिनों यूपी के बरेली (Bareilly) में हुई एक शादी जो पूरे देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस अनोखी शादी (Unique Wedding) की खास बात यह है कि यहां पर रहने वाली एक मुस्लिम युवती (Muslim Girl) ने इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने बचपन के साथी के साथ मंदिर में सात फेरे लिए इस अनोखी की शादी की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

फरहा से बनी जानकी ने राम के साथ किया विवाह

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की चर्चा पूरे विश्व भर में हो रही है, लेकिन इसी बीच बरेली में हुई इस अनोखी शादी ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है यह शादी खास इसलिए भी है क्योंकि मुस्लिम समुदाय से संबंध रखने वाली फराह नाम की युवती ने इस्लाम धर्म को छोड़ते हुए सनातन धर्म को अपना कर अपना नाम फरहा से जानकी (Janki) रखा. इसके बाद उसने अपने प्रेमी राम (Ram) से शादी कर ली इस शादी की सबसे खास बात यह रही की यह बरेली के अयोध्या धाम मंदिर (Ayodhya Dham Temple) में संपन्न हुई.

सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही ये अनोखी शादी

इस नई नवेली दुल्हन (Bridal) जानकी की जैसे ही फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो सभी का ध्यान इस और आकर्षित हुआ वही 23 वर्षीय फरहा (Farha) से बनी जानकी का कहना है कि वह राम (Ram) को कई सालों से जानती थी बचपन से दोनों साथ में ही पढ़ते थे इसलिए कहीं ना कहीं मन ही मन वह राम को काफी पसंद करती थी, लेकिन एक समुदाय के न होने की वजह से उसके मन में एक संदेह भी बना रहता था लेकिन फिर उसने अचानक हिंदू धर्म को अपनाकर अपना नाम फरहा से बदलकर जानकी रख लिया.

बरेली की अनोखी शादी 

यह मामला उत्तर प्रदेश के बरेली थाना क्षेत्र के भोजीपुरा का है जहां पर बने अयोध्या धाम मंदिर में एक अनोखी शादी (Unique Wedding) की चर्चा पूरे देश भर में हो रही है, क्योंकि फराह नाम की मुस्लिम लड़की ने इस्लाम धर्म को छोड़ हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने बचपन के साथी के साथ शादी रचा ली, क्योंकि उसे मालूम था कि राम और फराह की शादी कभी नहीं हो सकती है क्योंकि दोनों अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से इस शादी के लिए कोई भी राजी नहीं होगा इसलिए उसने इस्लाम धर्म को छोड़ने का फैसला लिया.

शादी में शिरकत करने पहुँचे सैकड़ों बाराती

यह अनोखी शादी में पुलिस की मौजूदगी में मंदिर प्रांगण में हिंदू रीति रिवाज (Hindu Rituals) के साथ सम्पन्न हुई. दूल्हा भी बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुँचा और जानकी के साथ 7 फेरे लेकर जिंदगी भर के लिए अपना बना लिया. वही जानकी का यह भी कहना है कि यह शादी उसने अपनी मर्जी से की है अपने बचपन का प्यार पाकर वह काफी खुश है. इस अनोखी शादी की चर्चा हर जगह बनी है.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us