Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh Mausam:बारिश ने बढ़ाई ठंड अब शीतलहर कोहरे औऱ धुंध से होगा नए साल का आगाज़

Uttar Pradesh Mausam:बारिश ने बढ़ाई ठंड अब शीतलहर कोहरे औऱ धुंध से होगा नए साल का आगाज़
Uttar Pradesh Mausam

यूपी के अधिकांश हिस्सों में पिछले दो दिनों में हुई हल्की से मध्यम बारिश ने ठंड में ठिठुरन बढ़ा दी है, अब कोहरे औऱ शीतलहर का अगले कुछ दिनों तक सामना करना पड़ेगा. Uttar Pradesh Mausam UP Weather News

Uttar Pradesh Mausam:मंगलवार की रात से हो रही बारिश से प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में पारा लुढ़क गया है.इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग के मुताबिक दो दिनों की बारिश के बाद अब बारिश की संभावना खत्म हो गई है.हालांकि गुरुवार को धुंध औऱ बादल छाए रहे. UP Weather News

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह शाम कोहरा रहेगा.हल्की हवाएं चलेंगी. जिससे आने वाले दिनों में ठिठुरन बढ़ेंगी.मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ में मंगलवार को 9.6 और बुधवार को 0.4 मिमी बारिश मिलाकर दो दिनों में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके पहले के सालों में भी दिसंबर में बारिश होती रही है। UP Weather News

पूर्वी यूपी में कई जगहों पर और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ीं है.बुधवार को प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, आगरा में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को दिन में लखनऊ का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा.जो गुरुवार को और नीचे गिर गया है. Uttar Pradesh Mausam

स्कूलों में 15 दिनों की छुट्टी..

Read More: Fatehpur News: बहन की डोली उठने के कुछ घंटे बाद उजड़ गया परिवार, संपत्ति विवाद में भाइयों ने ले ली भाई की जान

यूपी के सभी कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में इस बार 31 दिसम्बर से 15 जनवरी तक का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है.बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरे यूपी में एक साथ 15 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है. बता दें कि अब तक शीतकालीन अवकाश ज्यादातर जिला स्तर पर डीएम के माध्यम से घोषित किया जाता था. UP School Closed News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us