Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Weather News: उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप ! इन जिलों में लू का येलो अलर्ट

Up Weather News: उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में भीषण गर्मी का प्रकोप ! इन जिलों में लू का येलो अलर्ट
चिलचिलाती धूप में स्कूल से घर जाते बच्चे, image credit original source

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिले भीषण गर्मी (Extreme Heat) की चपेट में हैं. चिलचिलाती धूप और सूर्य देवता के तेवर देख आमजन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है. यदि कोई काम है तो ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं. अन्यथा घरों पर रहना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं. इन दिनों हीट वेव (Heat Wave) चल रही है. अब मई (May) का महीना आने वाला है. लू के थपेड़े और तपिश बढ़ाएंगे. आईएमडी के मुताबिक इन जिलों में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

कड़ी और चिलचिलाती धूप ने बढ़ाई मुसीबत

यूपी (Up) में गर्मी का प्रकोप (heat Wave) देखा जा रहा है सुबह 8 बजते ही आसमान में मानो जैसे आग की बारिश होने लगती है. मतलब गरम-गरम हवाएं (Heat Waves) शरीर को काफी विचलित कर रही है. यह हवाएं रात (Nights) में भी राहत नहीं दे रही हैं. लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो चुका है बच्चे, युवा हो या बुजुर्ग ऐसी चिलचिलाती और कड़ी धूप में काफी बेचैन दिखाई दे रहे हैं. स्कूली बच्चे हो या कोई भी हर कोई इस भीषण गर्मी और धूप से बचने के लिए छाता व तरल पदार्थ का सेवन कर रहा है और शरीर को ढक कर ही घर से बाहर निकल रहा है. माना जा रहा है कि जिस तरह से गर्मी ने अपना प्रचण्ड रूप दिखाया है आगे आग और तपिश बढ़ाएगी.

hot_weather_summer_news
धूप से बचने के लिए कवर्ड कर निकलते लोग

आगे और बढ़ेगा गर्मी का प्रकोप

उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के कई जिले गर्मी की चपेट में आ गए हैं. सूर्य देवता के तेवर सख्त होते दिखाई दे रहे हैं. 1 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है जिन लोगों को काम है वही घर से बाहर निकल रहे. अन्यथा लोग घरों पर ही रहना बेहतर पसंद कर रहे हैं. मौसम विभाग की माने तो अप्रैल में जिस तरह से गर्मी का प्रकोप दिखाई दिया है आने वाले माह में इसका प्रकोप और बढ़ सकता है.

मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि एक मई से उत्तर प्रदेश के  कुछ जिलों में लू भी चल सकती है जिसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा जिलों में 29 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही लू चल सकती है. और तापमान में वृद्धि भी देखी जा सकती है.

extreme_heat_wave_in_up
प्यास बुझाते बच्चे व लोग
इन जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, संतरविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशाम्बी, चित्रकूट, बांदा, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी और इटावा में लू चलने के आसार हैं.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us