Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Weather News In Hindi: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही ! 14 की गई जान, इन जिलों में आज अलर्ट

UP Weather News In Hindi: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही ! 14 की गई जान, इन जिलों में आज अलर्ट
यूपी में आकाशीय बिजली से तबाही, फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश तबाही लेकर आयी. कई जिलों में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में अबतक 14 लोगों की मौत हो गयी. यूपी के कुशीनगर,गोंडा,गाजीपुर, देवरिया,अंबेडकर नगर में आकाशीय बिजली की तबाही से प्रभावित हुए हैं.


हाईलाइट्स

  • यूपी में इन जिलों में आकाशीय बिजली से तबाही, 14 की गई जान
  • पूर्वांचल के कई जिले प्रभावित, आकाशीय बिजली की चपेट में आये कई लोग
  • मौसम विभाग ने कई जिलों को किया अलर्ट

UP Weather Lighting IMD Alert Today: इनदिनों मौसम में बहुत परिवर्तन देखा जा रहा है. बारिश और आकाशीय बिजली से कई जिले प्रभावित हुए हैं. बारिश ने यूपी के जिन जिलों में तबाही मचाई है, उनमें कौन से जिले प्रभावित हुए हैं, आइये आपको बताते हैं कि वे कौन से जिले हैं जिनमें आकाशीय बिजली की चपेट में लोगों की जानें चली गईं.

पूर्वांचल में आकाशीय बिजली से तबाही

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार बारिश तबाही लेकर आई है. इसके साथ ही आकाशीय बिजली से हड़कम्प मच गया. प्रदेश का पूर्वांचल क्षेत्र आकाशीय बिजली से काफी प्रभावित रहा. आकाशीय बिजली की चपेट में कुशीनगर,गाजीपुर, देवरिया,अंबेडकर नगर,गोंडा शामिल हैं. बिजली की चपेट में 14 लोगों की मौत हो गयी. कुशीनगर में 5 लोगों की मौत हुई, गाजीपुर में 4 लोगों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी. देवरिया में 3 की जान चली गयी. गोंडा में एक की मौत हुई, अंबेडकर नगर में एक की मौत और कई घायल की सूचना है.

बरतें ये सावधानियां

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

मौसम के बदलने से तेज हवाएं और बारिश से मौसम भी सुहावना हुआ है. राहत तो लोगों को बारिश दे रही है, लेकिन आकाशीय बिजली की वजह से लोगों में दहशत है. आकाशीय बिजली की संभावना हो तो ऐसी जगहों से आप दूरी बनाये, जैसे पेड़ के नीचे न खड़े रहे. छत पर जाने से बचें. खुले मैदानों व खेतों में न जाएं, ऊंचे खम्भों से दूरी बनाएं, कुल मिलाकर ऊंचे इलाकों से दूर रहने की आवश्यकता है.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

आज इन जिलों में अलर्ट

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

प्रदेश में मौसम की बात करें तो आज पश्चिमी यूपी के एक दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी हिस्से में भी सम्भावना है. कुछ जगहों पर बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना जरूर जताई गई है. मौसम विभाग की माने तो आज प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और वाराणसी जिले में बादल गरज के साथ बिजली गिर सकती है.

 

 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us