Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Mausam News: ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश ! कानपुर समेत कई शहरों में हो रही बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को हो सकता है नुकसान

UP Mausam News: ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश ! कानपुर समेत कई शहरों में हो रही बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि से फसलों को हो सकता है नुकसान
ओलावृष्टि कानपुर में

Rain In UP

यूपी के कई शहरों में लगातार हो रही बारिश (Rain) के चलते तापमान में अचानक परिवर्तन हुआ है. वही रविवार सुबह से ही काले बादल और बादलों की तेज गड़गड़ाहट, आवाजाही और वर्षा के बाद अचानक ओलावृष्टि शुरू हो गई. जिस तरह से ओलावृष्टि (Hail) हुई इससे कहीं ना कहीं फसलों को खतरा पहुंचने की आशंका है.

तेज हवा के साथ ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद अचानक मौसम में परिवर्तन हुआ. हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने यूपी के तमाम शहरों में तीन दिन बारिश का अनुमान लगाया था और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी थी. मार्च माह की शुरुआत से ही बारिश ने डेरा जमा लिया. पहले आंधी बाद में तेज बारिश से अचानक मौसम का मिजाज बदला. शनिवार को तो रुक रुककर बारिश होती रही. दिल्ली-यूपी में तेज बारिश होती रही. कानपुर में सुबह-सुबह तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई.

heavy_hail_fell_with_rain
ओलावृष्टि, image credits original source

ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे. आसमान से बादलों की गर्जना और फिर तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गयी. ओलावृष्टि में जो ओले गिरे वे भी कुछ हदतक बड़े आकार के थे. कानपुर समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई है जिससे तापमान में अचानक परिवर्तन हुआ है.

आईएमडी के मुताबिक तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया था. तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई थी. बीच में कड़ी धूप का एहसास होने लगा था. फिर अचानक से मौसम ने करवट लिया. फिलहाल अभी मौसम साफ होने के चांस कम ही लग रहे हैं. सुबह हुई ओलावृष्टि से फसलों को भी गहरा नुकसान पहुंचने की पूरी संभावना है. 

मौसम लगातार ले रहा करवट

मौसम का मिजाज जिस तरह से बिगड़ा है ऐसे में थोड़ा सम्भलकर घर से निकलें. जिस तरह से मौसम ने करवट ली है उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिलहाल मौसम में परिवर्तन होते नहीं दिखाई दे रहा और अगर ऐसे ही ओलावृष्टि और तेज हवाएं चली तो यह किसानों के लिए काफी चिंता का विषय भी हो सकती है. दिल्ली,यूपी और उत्तराखंड में भी बारिश हो रही है. 5 मार्च तक मौसम बदलने की सम्भावना है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us