Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Vivah Yojana Maharajganj: यूपी की मुख्यमंत्री विवाह योजना का अजब मामला ! भाई से कराई शादीशुदा बहन की शादी

UP Vivah Yojana Maharajganj: यूपी की मुख्यमंत्री विवाह योजना का अजब मामला ! भाई से कराई शादीशुदा बहन की शादी
महराजगंज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में बहन भाई की शादी : Image Credit Original Source

Maharajganj News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज (Maharajganj) जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादीशुदा बहन की शादी उसके भाई से करा दी गई. मामला लक्ष्मीपुर (Laxmipur) ब्लाक के ग्राम पंचायत कजरी का है. जानकारी होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया.

यूपी के महराजगंज में बहन की शादी हो गई भाई से

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महराजगंज (Maharajganj) जिले से एक अजब गजब मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना (Mukhya Mantri Samuhik Vivah Yojana) के तहत एक शादीशुदा बहन की शादी उसी के भाई से करा दी गई. पैसे के लालच में हुई इस शादी की जानकारी जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों को हुई चारो ओर हड़कंप मच गया. मामला लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कजरी ग्राम पंचायत का है. इस पूरे मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में धांधली 

यूपी की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कई जनपदों में धांधली को लेकर चर्चा अब आम हो गई है. ऐसा ही एक मामला महराजगंज जिले का है जहां धन के लालच में एक शादीशुदा बहन ने अपने ही भाई के गले में वरमाला डाल दी.

up_vivah_yojana_maharajganj
यूपी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : Image Credit Original Source

मामला लक्ष्मीपुर ब्लॉक के कजरी ग्राम पंचायत का है जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 5 मार्च को हुए इस समारोह में 38 जोड़ों की शादी करवाई जानी थी.

बताया जा रहा है कि कुछ बिचौलियों ने एक लड़की से बात की जिसकी शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हो गई थी. शादी वाले दिन जिस लड़के से शादी करवानी थी अचानक वह गायब हो गया जिसके चलते धांधली करने वालों ने उसके भाई को ही मंडप में बिठाकर धूमधाम से शादी करवा दी. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

धन उगाही के लिए हुई शादी, प्रशासन में मचा हड़कंप

महराजगंज जिले के आला अधिकारियों को जैसे ही इसकी जानकारी हुई वैसे ही हड़कंप मच गया. खंड विकास अधिकारी (BDO) अमित मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लाभार्थियों को नोटिस जारी कर उनको दिया गया सामान वापस कराया गया है साथ ही इनाम की 35 हज़ार रुपय धनराशि को भी रोक दिया गया है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

महराजगंज डीएम अनुनय झा ने इस पूरे मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और कहा है कि जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us