Up Shiksha Mitra News: ट्वीटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा है यूपी के शिक्षामित्रों का दर्द
यूपी के शिक्षा मित्रों ने सोमवार को सरकार द्वारा की जा रही वादा खिलाफ़ी के विरोध में अपने अपने घरों से विरोध प्रदर्शन किया।औऱ ट्वीटर पर भी इसको लेकर अभियान छेड़ा। Up Shikshamitra News
Up Shiksha Mitra News: समायोजन रद्द होने के बाद बेहद कम मानदेय में नौकरी कर रहे यूपी के शिक्षा मित्रों का दर्द एक फ़िर छलक उठा।इस बार शिक्षा मित्रों ने सरकार तक अपनी आवाज़ पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।Up shiksha mitra latest news
कोरोना औऱ लॉकडाउन के चलते सोमवार को शिक्षामित्रो ने अपने अपने घरों से धरना दिया।और ट्वीटर पर इसके लिए मुहिम छोड़ी।जिसके चलते शाम होते होते #यूपी_के_शिक्षामित्रों_का_दर्द इंडिया में टॉप ट्रेंड करने लगा। रात तक इस हैशटैग से चार लाख से ज़्यादा ट्वीट हो चुके थे।

जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि पहले शिक्षामित्र चालीस हजार पाता था फिर समायोजन रद्द के उपरांत दस हजार में आ गया। विगत साढ़े चार वर्षों से शिक्षामित्रों की असामयिक मृत्यु का सिलसिला अभी तक रूका नहीं है।हर शिक्षामित्र असहाय व दयनीय स्थिति में है और इसी मानसिक तनाव के चलते कई हजार शिक्षामित्र दिवंगत हो चुके हैं। माननीयों द्वारा वादाखिलाफी के कारण शिक्षामित्र वादा याद दिलाने को मजबूर था। इस मुहिम में सभी शिक्षामित्र साथियों ने बढ़चढ़कर साथ दिया जिसके लिए सभी ब्लॉक टीमो व शिक्षामित्र साथियों को बहुत बहुत धन्यवाद। सभी के साथ व सहयोग से ही हम सरकार से अपनी बात मनवा सकते हैं।
