Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Paper Leak News: युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा फैसला ! सिपाही भर्ती परीक्षा की निरस्त, 6 माह के भीतर दोबारा आयोजित होगी परीक्षा

UP Paper Leak News: युवाओं के हित में सीएम योगी का बड़ा फैसला ! सिपाही भर्ती परीक्षा की निरस्त, 6 माह के भीतर दोबारा आयोजित होगी परीक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ, सिपाही परीक्षा निरस्त, image credit original source

Yogi Adityanath Police Bharti

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने निरस्त (Cancelled) कर दी है. दरअसल बीते दिनों हुई सिपाही परीक्षा के पेपर लीक मामले ने ऐसा तूल पकड़ा सियासी राजनीति गर्माने लगी. अभ्यर्थी लगातार दोबारा परीक्षा कराये जाने की मांग पर अड़े हुए थे और प्रदर्शन भी कर रहे थे जिसके बाद सीएम योगी ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया और अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा निरस्त की जाती है और अगले 6 माह के भीतर दोबारा यह परीक्षा आयोजित कराई जाएगी. परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं कर सकते.

सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त, पेपर लीक की जांच करेगी एसटीएफ

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है और अब यह परीक्षा दोबारा 6 माह के अंदर कराए जाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा निरस्त की जाती है. परीक्षाओं की सुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. हमें हर युवा के भविष्य की चिंता है उन्होंने पेपर लीक मामले में एसटीएफ को जांच सौंप दी है. उधर परीक्षा निरस्त होने की सूचना पर सभी छात्रों के चेहरे खिल उठे हैं. यह उनकी बड़ी जीत मानी जा रही है.

up_police_constable_bharti_exam_cancel
छात्रों के खिल उठे चेहरे, सिपाही परीक्षा निरस्त, image credit original source

48 लाख अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश सरकार ने 48 लाख छात्रों को बड़ी राहत दी है. दरअसल बीते दिनों 17 और 18 फरवरी को हुई यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा के पेपर लीक मामले में जहां अभ्यर्थी एक तरफ दोबारा परीक्षा कराये जाने की मांग पर अड़े हुए थे.

लगातार भर्ती बोर्ड उनसे सबूत की मांग कर रहा था. जहां पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और परीक्षा की सुचिता को बनाए रखने के लिए इस सिपाही भर्ती परीक्षा को निरस्त कर दिया है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं

माना जा रहा है यह छात्रों की बहुत बड़ी जीत है. क्योंकि सभी छात्र दोबारा परीक्षा कराये जाने की मांग कर रहे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पेपर लीक मामले में एसटीएफ को जांच सौंप दी है फिलहाल यह परीक्षा दोबारा 6 महीने के अंदर कराए जाने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

यह निर्देश सीएम ने युवाओ के हित को ध्यान में रखकर दिए हैं. युवाओ की मेहनत से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं सख्त कार्रवाई की जाएगी. सिपाही पेपर लीक की जांच एसटीएफ को दी गयी है.

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us