Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up News: STF के साथ हुई मुठभेड़ में गोरखपुर का मोस्टवांटेड माफिया विनोद उपाध्याय ढेर ! यूपी के टॉप माफियाओं की सूची में था शामिल

Up News: STF के साथ हुई मुठभेड़ में गोरखपुर का मोस्टवांटेड माफिया विनोद उपाध्याय ढेर ! यूपी के टॉप माफियाओं की सूची में था शामिल
गोरखपुर का इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय मुठभेड़ में ढेर, फोटो साभार सोशल मीडिया

Vinod Upadhyay Encounter STF

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले (Gorakhpur) का टॉप मोस्ट वांटेड (Most Wanted) 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश (Rewarded Criminal) विनोद उपाध्याय (Vinod Upadhyay) एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया. यह मुठभेड़ सुल्तानपुर में तड़के हुई थी. विनोद पर हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती समेत 35 मामले अलग-अलग जनपदों में दर्ज थे.

1 लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश के 61 टॉप माफियाओं की सूची में शामिल गोरखपुर का इनामी बदमाश (Rewarded Criminal) विनोद उपाध्याय (Vinod Upadhyay) को शुक्रवार तड़के एसटीएफ (Stf) से हुई मुठभेड़ में सुल्तानपुर (Sultanpur) में ढेर (Encounter) कर दिया गया. आपको बता दें कि विनोद उपाध्याय गोरखपुर अपराध जगत में बड़ा नाम था. उसके ऊपर 3 दर्जन मामले दर्ज थे. 

पुलिस को कई दिनों से थी तलाश, लोकेशन मिली सुल्तानपुर में

विनोद उपाध्याय पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार था. एसटीएफ लगातार इसकी तलाश में थी. एसटीएफ को तड़के सुबह सुल्तानपुर में विनोद उपाध्याय के कहीं छिपे होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने बताए गए ठिकाने पर पहुंचकर जैसे ही दरवाजा खोला तो अंदर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गयी. पुलिस की टीम ने अलग-थलग होकर जवाबी फायरिंग की जिसमें अंदर से फॉयरिंग कर रहा विनोद इस गोलीबारी में घायल हो गया.

अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गयी. मौके से पुलिस ने एक स्टेनगन, मैगजीन, 30 एमएम की चाइनीज पिस्टल और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है. विनोद उपाध्याय पर 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे. गोरखपुर के गुलरिहा थाने में दर्ज मामले में वह फरार चल रहा था.

कौन था माफिया विनोद उपाध्याय (Who Is Vinod Kumar Upadhyay)?

गोरखपुर जिले का मोस्ट वांटेड विनोद उपाध्याय (Vinod Upadhyay) अपराध जगत में बड़ा नाम था. मूल रूप से अयोध्या के मया पुरवा का निवासी था. शार्प शूटर के साथ ही गैंग बनाकर वारदात को अंजाम देता था. वर्ष 2007 में गोरखपुर सदर से विधायक का चुनाव भी लड़ा लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा. 

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

जिले के टॉप 10 माफियाओं की सूची में शामिल और उत्तर प्रदेश के 61 टॉप माफियाओं की सूची में भी शामिल था. हत्या, लूट, अपहरण और फिरौती समेत 35 मामले अलग-अलग जनपदों में दर्ज थे. पिछले काफी दिनों से यह फरार चल रहा था. गोरखपुर से सटे कई जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था. पिछले वर्ष ही जून में पुलिस ने इसका मकान भी ध्वस्त किया था. पुलिस के साथ लगातार आंख-मिचौली खेलता रहा. पुलिस ने पहले इसके ऊपर 50 हज़ार का इनाम रखा, बाद में बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया था. तड़के सुबह करीब साढ़े 3 बजे सुल्तानपुर में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us