Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Basic Teacher News : यूपी में बेसिक शिक्षकों के ट्रांसफर का मिलेगा मौका जान ले पूरी बात

Up Basic Teacher News : यूपी में बेसिक शिक्षकों के ट्रांसफर का मिलेगा मौका जान ले पूरी बात
बेसिक शिक्षकों को ट्रांसफर का मिलेगा एक और मौका, फाइल फोटो

घर छोड़कर बाहर जिलों में नौकरी कर रहे बेसिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जिन शिक्षकों के आवेदन करने के बाद एक जिले से दूसरे जिले के परस्पर ट्रांसफर नहीं हो सके थे, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है.जल्द ही यूपी सरकार उन्हें एक और मौका देगी. लाइव पोर्टल जारी किया जाएगा जिसके आधार पर वह सभी अपने कागज़ात पूरे कर आवेदन कर सकते हैं.


हाईलाइट्स

  • बेसिक शिक्षकों अपने ट्रांसफर का उन्हें मिलेगा एक और मौका
  • शासन की ओर से बीते सोमवार को 16 हज़ार बेसिक शिक्षको का किया गया था तबादला
  • पोर्टल लाइव के जरिये कागजात पूरे करने की प्रक्रिया को करना होगा पूरा,खाली पदों पर ही होंगे तबादले

basic teachers will get another chance for transfer : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से  प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्य करने वाले शिक्षकों के तबादलों को लेकर जहां बीते दिनों तबादले किए गए थे. आवेदन के बाद भी शिक्षकों के तबादले नहीं हो सके थे, उन्हें एक और मौका जल्द मिल सकता है.जानिए आखिर किस तरह से शिक्षक तबादले के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने लिखी चिट्ठी

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल जिलों के सभी बी एस ए को चिट्ठी लिखकर कहा है, कि एनआईसी जल्द ही एक पोर्टल लाइव करने जा रहा है.यह पोर्टल लाइव परस्पर एक जिले से दूसरे जिले के परस्पर तबादले के लिए जारी किया जाएगा. जिससे शिक्षकों को अपने सारे कागजात व पोर्टल से जुड़ी अन्य प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा.ट्रांसफर की प्रक्रिया खाली पदों के आधार पर की जाएगी. यदि खाली पद नहीं है तो ट्रांसफर की प्रक्रिया नहीं होगी .

खाली पदों पर ही तबादला प्रक्रिया

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

बेसिक शिक्षा विभाग ने यह साफ किया है कि बीच यह अफवाह फैलाई जा रही है कि लखनऊ, गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में खाली पदों के बिना ही ट्रांसफर किए गए हैं .जबकि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है. जहां खाली पद होंगे वही तबादला की प्रक्रिया की जाएगी.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

लखनऊ में प्राथमिक व उच्च का हाल

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

लखनऊ में प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के 50 ,नगर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के दो और सहायक अध्यापक के 24 पद खाली थे.इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के 12 ,नगर क्षेत्र में सहायक अध्यापक 16, कुल 94 पद खाली थे .जबकि यहां आने वालों की संख्या 70 के करीब है ऐसे ही लगभग जिलो का हाल है.

बेसिक शिक्षको को तबादले का एक और मौका

शासन की ओर से करीब 16 हज़ार शिक्षको के तबादले किए गए थे. काफ़ी दिनों तक चली इस प्रक्रिया के बाद एक जिले से दूसरे जिले में 16614 शिक्षकों का तबादला किया गया . जिनमें महिलाओं की संख्या 12267 और पुरुष 4347 शामिल है .इसमें असाध्य, गंभीर रोगी 1140 ,दिव्यांग 1122, एक अभिभावक 393 शिक्षक शामिल है .

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव क्या बोले

सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि स्थिति स्पष्ट है कोई द्विविधा नहीं होनी चाहिए, भारांक के लिए गलत कागज लगाने वालों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इनका तबादलों को नहीं माना जायेगा और निरस्तीकरण कर दिया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us