UP Mausam Latest Updates : यूपी में आज से फिर हुई कोल्ड डे की शुरुआत अगले चार दिन अलर्ट जारी
On
Up mausam latest updates यूपी में कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, जिसके चलते ठंड से राहत मिली थी, लेकिन शनिवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है, तेज़ हवाओं के चलने से मौसम भी सर्द हो गया है, मौसम विभाग का अनुमान है कि 19 जनवरी तक प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी. इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
UP Mausam Latest Updates :
शनिवार रात से मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. तेज हवाओं के चलने से पारा फिर भी गया है. मौसम विभाग का अनुमान है 16 से 19 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जाएगी.
जिसके चलते प्रदेश में एक बार फिर से कोल्ड डे की स्थिति हो जाएगी मौसम विभाग की तरफ से जारी अनुमान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तामपान 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. 15 जनवरी की रात तक पारा गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से शुरू हुई कड़ाके की ठंड से पिछले 3 दिनों से राहत मिली हुई थी लेकिन शनिवार रात से मौसम में हुए परिवर्तन से ठंड फिर बढ़ गई है.

Tags:
Related Posts
Latest News
21 Sep 2026 22:56:15
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
