Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP BJP President:स्वत्रंत देव की जगह अब कौन होगा यूपी बीजेपी अध्यक्ष ये नाम चर्चा में

UP BJP President:स्वत्रंत देव की जगह अब कौन होगा यूपी बीजेपी अध्यक्ष ये नाम चर्चा में
स्वंतत्र देव सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बन जाने के बाद भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए क़वायद तेज़ कर दी है.ये बीजेपी नेता इस पद के लिए रेस में बताए जा रहें हैं. UP BJP President After swatantra Dev Singh

Lucknow News:बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने के बाद एक बार फिर से नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए बीजेपी में चर्चा तेज हो गई है.क्योंकि बीजेपी ने यह नियम बना रखा है एक व्यक्ति एक ही पद की जिम्मेदारी उठाएगा.अब स्वंतत्र देव सिंह जब योगी सरकार 2.0 में कैबिनेट मंत्री बन गए हैं तो उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा.ऐसे में इस पद पर किसी अन्य नेता की ताजपोशी होगी. UP Bjp President 

ये नेता अध्यक्ष पद की रेस में..

दरअसल, इस बार योगी सरकार से 22 मंत्रियों को बाहर किया गया है.इसमें उपमुख्यमंत्री रहे डा. दिनेश शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जैसे ब्राह्मण चेहरे भी शामिल हैं.वहीं मिशन-2024 को ध्यान में रखते हुए संगठन को भी खासी तरजीह मिली है.प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत में योगदान के लिए कैबिनेट मंत्री पद से नवाजा गया है.भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबीरानी मौर्य अब काबीना मंत्री बन गई हैं.प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह व एके शर्मा, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर अब सरकार का हिस्सा बन चुके हैं.ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी मंत्री बने हैं.

ऐसे में संगठन में नए चेहरों का आना तय है. सबकी निगाहें फिलहाल इस बात पर हैं कि भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष अब कौन होगा? जहां तक इस पद के लिए संभावित नामों का सवाल है तो ऐसे कई नाम हैं.दिनेश शर्मा हों या श्रीकांत शर्मा दोनों को ही राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में काम करने का अनुभव है.प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर इनके अलावा दो सांसदों के नाम हैं.इसमें प्रदेश महामंत्री और कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक तथा बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी शामिल हैं.द्विवेदी के पास फिलहाल बिहार का प्रभार है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

संगठन स्तर पर भी कई नाम इस दौड़ में हैं, जिनमें प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक और बृजबहादुर शर्मा के नाम शामिल हैं.इनके पास संगठन का लंबा अनुभव भी है.इन सबके अलावा कोई नया और चौंकाने वाला नाम भी सामने आ सकता है.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us