Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Suresh Thakur Yoddha : सीएम योगी के हमशक्ल और अखिलेश के साथी Unnao के सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत ! सपा अध्यक्ष ने कहा दोषियों पर हो शख्त कार्रवाई

Suresh Thakur Yoddha : सीएम योगी के हमशक्ल और अखिलेश के साथी Unnao के सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत ! सपा अध्यक्ष ने कहा दोषियों पर हो शख्त कार्रवाई
सपा स्टार प्रचारक सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत

समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारक रहे और सीएम योगी के हमशक्ल कहे जाने वाले सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.उधर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है.और सरकार से अपील की है कि जल्द से जल्द अरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करें.


हाईलाइट्स

  • सपा स्टार प्रचारक सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
  • पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से की अपील
  • सीएम योगी की हमशक्ल के रूप में हुए थे फेमस,पिछले चुनाव में देखा गया कई जगह अखिलेश यादव के साथ

SP's star campaigner Suresh Thakur's death :  पिछले चुनाव में सपा की ओर से स्टार प्रचारक की भूमिका अदा करने वाले और अपने पोशाक से सीएम योगी की तरह दिखने वाले सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत कई बड़े सवाल खड़े कर रही है.पत्नी का आरोप है कि ये हत्या है.उधर पुलिस कह रही है कि हत्या नहीं हुई.अब सपा अध्यक्ष ने इस मामले में सरकार से अपील की है कि, इसपर दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.अब देखना यह है कि इस मामले में पुलिस क्या एक्शन लेती है.क्या परिजनों की ओर से लगाया जा रहा हत्या का आरोप सही साबित होगा या नहीं ये आने वाली जांच बता पाएगी.

सपा स्टार प्रचारक सुरेश ठाकुर की मौत से हड़कम्प

पिछले चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मंच पर लगातार दिखने वाले सुरेश ठाकुर की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कम्प मच गया है.सुरेश ने चुनाव के दरमियां सपा की ओर से स्टार प्रचारक की भूमिका निभाई थी. और अक्सर उन्हें अखिलेश यादव के साथ साथ हर जगह जाते हुए और मंच साझा करते हुए देखा जाता रहा.सोशल मीडिया पर वह इस दौरान और फेमस हुए क्योंकि उनकी पोशाक व अन्य चीज़ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसी मिलती थी. सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी भगवा पोशाक में काफी ट्रेंड हुई थी.

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

सुरेश ठाकुर जो उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव में रहते थे.पत्नी सरीता का आरोप है कि 28 जुलाई को सुरेश के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की थी.जिसमें उन्हें चोटे आयी थीं.पुलिस से भी शिकायत की थी ,आरोप है पुलिस ने टरका दिया. सरिता ने सुरेश को गंभीर हालत में लेकर अस्पताल पहुंची. जहां उनकी तबियत बिगड़ जाने के बाद सुरेश ने दम तोड़ दिया.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

पुलिस ने कहा हत्या नहीं हुई,पत्नी ने पुलिस पर भी लगाए आरोप

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

सुरेश की मौत की सूचना पर भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए.पत्नी सरिता ने पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हैं.पुलिस द्वारा यह कहा जा रहा है कि ऐसी भ्रामक खबर न फैलाई जाए.ये हत्या नहीं है.नही सुरेश के साथ मारपीट की गई.अचानक तबियत खराब हुई परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उन्हें मृत डिक्लेयर कर दिया.

सपा अध्यक्ष ने सरकार से की अपील, दोषियों पर कार्रवाई हो

इस मामले में कई तरह के लोगों के रियेक्शन भी आ रहे हैं ,उधर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के स्टार प्रचारक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या की घटना ह्रदय विदारक है.सरकार से अपील है कि दोषियों के खिलाफ़ सख्त से सख्त उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us