Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Badaun Double Murder Hindi: बदायूं में सिरफिरे ने पत्नी की डिलीवरी के लिए पड़ोसी से मांगे पैसे ! फिर छूरे से काट डाली दो बच्चों की गर्दन

Badaun Double Murder Hindi: बदायूं में सिरफिरे ने पत्नी की डिलीवरी के लिए पड़ोसी से मांगे पैसे ! फिर छूरे से काट डाली दो बच्चों की गर्दन
बदायूं में डबल मर्डर, image credit original source

Badaun News In Hindi

बदायूं (Badaun) से सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है. यहां रहने वाले सिरफिरे नाई ने पड़ोसी के दो बेटों की गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या (Brutal Murdered) कर दी. यही नहीं बेरहमी से उनके शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार भी किया इस हमले में उनका तीसरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. सूचना पर पुलिस ने 3 घंटे के भीतर ही हेयर ड्रेसर आरोपित साजिद को मुठभेड़ में मार (Encounter) गिराया. जबकि साथी फरार है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पीएसी समेत भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. दूसरे साथी की तलाश की जा रही है.

बदायूं में डबल मर्डर से हड़कम्प

यूपी (Up) के बदायूं (Badaun) से सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है यहां सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित मंडी चौकी बाबा कॉलोनी के पास मंगलवार शाम डबल मर्डर से हड़कम्प मच गया. डबल मर्डर की सूचना पर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. आक्रोशित भीड़ ने आरोपित की दुकान पर तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की है. मामले को बढ़ता देख घटनास्थल पर आईजी, कमिश्नर व अन्य भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करने में जुटा रहा. यही नहीं घटना के बाद से फरार हुए आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया.

accused_killed_in_encounter_badaun
आरोपित साजिद, image credit original source

पड़ोसी के दो बच्चों की बेरहमी से कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक बदायूं में ठेकेदार विनोद सिंह अपनी पत्नी व तीन बेटों के साथ रहते है. बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही साजिद नाम के शख्स नाई है और वह सेलून की दुकान किराए पर ले रखा था. साजिद का पड़ोसी होने के नाते परिचय था. बच्चे भी उसकी दुकान पर बाल कटवाने जाते थे. जो तथ्य सामने आए है उस आधार पर साजिद की पत्नी की डिलीवरी होनी थी जिसके लिए साजिद अपने साथी जावेद के साथ विनोद के घर मदद मांगने पहुंच गया जहां उसने 5 हज़ार रुपये उधार मांगे.

तभी विनोद की पत्नी संगीता ने उससे कहा कि कुछ देर रुको पैसे मिल जाएंगे. बस पैसों में मिलने में हो रही देरी के चलते साजिद आगबबूला हो गया और ऊपर छत पर चढ़ गया जहां विनोद के बेटे आयुष (12) व अहाँन (8) खेल रहे थे. जिसके बाद साजिद ने बेहद खौफनाक कदम उठा लिया जिसे देखकर सभी सन्न रह गये. दोनों बालकों की साजिद ने धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी और फरार हो गया.

badaun_double_murder_Mob_angry
डबल मर्डर बदायूं, image credit original source
तीसरे बेटे पर भी हमला आक्रोशित भीड़ ने फूंकी दुकान

यही नहीं कुछ देर बाद जब तीसरा बेटा यानी पीयूष छत पर पहुंचा तो अपने भाइयों को इस हाल में देख चिल्ला उठा. इतने में साजिद ने उसे भी मारने का प्रयास किया लेकिन वह बचकर भाग निकला पीयूष की चीख सुनकर परिजन छत के ऊपर पहुंचे लेकिन तब तक साजिद वहां से फरार हो गया. हालांकि यह भी सामने आया कि इस घटना में साजिद के साथ उसका साथी जावेद भी था.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

डबल मर्डर की घटना के बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया. यही नहीं आसपास भीड़ एकजुट होकर साजिद की दुकान पर आग लगा दी और तोड़फोड़ की. घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल, अर्धसैनिक बल मौके पर पहुंचकर इलाके में तनाव को देखते हुए तैनात कर दिया गया है .

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

झाड़-फूंक को जोड़कर देख रहे लोग

परिजनों ने इस मामले में झाड़ फूक का भी आरोप लगाया है. फिलहाल इस खौफनाक घटना के बाद पुलिस ने आरोपित साजिद को 3 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था. जहां थाने ले जाते समय पुलिस की गाड़ी से साजिद अचानक कूद पड़ा और भागने लगा यही नहीं उसने पुलिस के ऊपर फायरिंग भी की, जवाबी फायरिंग में साजिद को एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

देर रात तक कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉक्टर राकेश पांडे, डीएम मनोज कुमार, एसपी आलोक प्रियदर्शी घटनास्थल पर डेरा डाले रहे. इलाकाई लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं उनका कहना है कि साजिद के दो नवजात बच्चों की मौत हो चुकी थी तीसरे बच्चे का प्रसव होना था इसमें साजिद ने तंत्र मंत्र का सहारा लिया इसके बाद उसने ये खौफनाक कदम उठाया है फिलहाल पुलिस इस जानकारी से इनकार कर रही है.. उधर पुलिस आरोपित साजिद के एक साथी जावेद की तलाश कर रही है.

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us