
Staff Nurse Vacancy In Up 2023: स्टॉफ नर्स 2240 पद पर यूपी से निकली बम्पर भर्तियां ! उम्मीदवार इस तारीख तक कर लें आवेदन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स( पुरुष/महिला )भर्ती परीक्षा 2023 पर बम्पर भर्तियां निकाली है. जिसपर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. भर्ती के लिए 2240 रिक्तियां निकाली गई है. 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है.
हाईलाइट्स
- यूपीपीएससी ने स्टॉफ नर्स 2240 पद पर निकाली भर्तियां
- स्टॉफ नर्स पुरुष और महिला दोनों के लिए, पुरुष के लिए 171, महिला 2207 पद हैं
- आवेदक 21 सितंबर तक आवेदन कर ले और पात्रता की जांच कर ले
UPPSC Staff Nurse Bharti 2023: नर्सिंग के करियर में यदि नौकरी ढूंढने का प्लान कर रहे हैं. तो यह खबर आपके लिए है, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टॉफ नर्स के लिए बंपर भर्तियां निकली है. इन पदों पर 21 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है. नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff) की भर्ती परीक्षा के लिए पुरुष और महिला दोनों की भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती के लिए किस तरह आवेदन करना है, क्या योग्यता होनी चाहिए. पूरी जानकारी नीचे पढ़ें.

यूपीपीएससी (UPPSC Bharti 2023) ने यूपी में नर्सिंग स्टॉफ के 2240 पदों के लिए आवेदन आमन्त्रित किये गए हैं. यदि नर्सिंग स्टॉफ के लिए आपकी योग्यता ऐसी है तो आप आवेदन कर सकते हैं. 2240 रिक्तियों को भरना है, इस नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा 2023 में पुरुष के 171 पद जबकि महिला के 2069 पद हैं. आवेदन के लिए आप इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर तक कर सकते हैं.




उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं आवेदन देखें स्टेप्स
-आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
-होमपेज पर स्टॉफ नर्स परीक्षा 2023 (A-3/E-1/2023) लिंक पर क्लिक करें.
-जिसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया करते हुए आगे बढ़ें.
-फिर फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें.
-इसका एक प्रिंटआउट ले कर रख लें.
