Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Tragic Accident In Jaunpur: जौनपुर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत ! तीन की हालत गंभीर, मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा था परिवार

Tragic Accident In Jaunpur: जौनपुर में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत ! तीन की हालत गंभीर, मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहा था परिवार
जौनपुर दर्दनाक सड़क हादसा, image credit original source

यूपी (Up) के जौनपुर (Jaunpur) में एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. जहां पर ट्रक और कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग की हालत गंभीर है. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह सभी लोग बिहार राज्य के सीतामढ़ी जा रहे थे फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.

सड़क हादसे में 6 की मौत 3 घायल

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले के गौरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आज सुबह करीब 3 बजे बड़ा ही भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक अर्टिगा कार एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए, वही इस घटना में कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तो वहीं घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

horrific_accident_in_jaunpur
दर्दनाक सड़क हादसा, जौनपुर, image credit original source

घायलों को वाराणसी किया गया रिफर

जानकारी के मुताबिक यह सभी कार सवार बिहार के सीतामढ़ी से प्रयागराज की तरफ जा रहे थे कि तभी जौनपुर स्थित प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आगे चल रहे ट्रक से कार टकरा गई टक्कर लगते ही चारों तरफ चीख-पुकार मच गई वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं घायलों को पास के निजी अस्पताल में भिजवाया, लेकिन उनकी हालत को गंभीरता से लेते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया है.

जहां पर उनका इलाज जारी है. इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले गजाधर शर्मा, जवाहर शर्मा, अनिल शर्मा, सनम गौतम, अनिल शर्मा और रिंकी शामिल है. जबकि घायलों में युग शर्मा, मीना शर्मा जबकि एक अज्ञात है उधर दूसरी तरफ इतनी बड़ी घटना हो जाने के बाद ट्रक चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए फिलहाल पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुट गयी है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई सड़क हादसे की सच्चाई

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो यह सड़क हादसा काफी भयानक था टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे तक उड़ गए कार में बैठे हुए लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और ना ही वह समझ सके कि उनके साथ आखिरकार हुआ क्या, जिसके चलते 6 लोगों की मौत तो मौके पर हो गई थी और सभी कार और ट्रक के बीच बुरी तरह से फंस गए थे. चारों तरफ के खून ही खून दिखाई दे रहा था यह मंजर देखने में काफी भयावह था. वहां मौजूद लोगों ने सबसे पहले घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार और ट्रक के बीच फंसे शवों को बाहर निकलवाया हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read More: Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Latest News

Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
फतेहपुर के औंग थाना क्षेत्र में 40 वर्षीय विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी परसू को मुठभेड़...
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ

Follow Us