Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Santkabir Nagar Crime In Hindi: सनसनीखेज वारदात ! सुभासपा की प्रदेश महासचिव की घर में घुसकर हत्या से सनसनी, बेडरूम में मिला रक्तरंजित शव

Santkabir Nagar Crime In Hindi: सनसनीखेज वारदात ! सुभासपा की प्रदेश महासचिव की घर में घुसकर हत्या से सनसनी, बेडरूम में मिला रक्तरंजित शव
सुभासपा प्रदेश महासचिव की हत्या, image credit original source

संतकबीर नगर न्यूज़ इन हिंदी

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सन्तकबीरनगर (SantKabir Nagar) से सुभासपा की पार्टी महासचिव नन्दनी राजभर (Nandini Rajbhar) की घर में घुसकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज मामले से हड़कम्प मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारियो ने जानकारी जुटाई. यही नहीं गांव में दहशत का माहौल है. हत्या की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है.

सुभासपा प्रदेश महासचिव की हत्या से सनसनी

जानकारी के मुताबिक मामला संत कबीर नगर (Santkabir Nagar) के खलीलाबाद (Khalilabad) कोतवाली क्षेत्र के डीघा बायपास का बताया जा रहा है जहां पर सुभासपा की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर (Nandini Rajbhar) का खून से रक्त रंजित शव उनके आवास पर पड़ा मिला. हत्या की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. वहीं गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है जिससे माहौल न बिगड़े.

murder_of_subhaspa_state_sec_santkabirnagar
सन्तकबीरनगर में हत्या, image credit original source

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि नन्दिनी रविवार को एक बैठक में गयी थी शाम 4 बजे करीब वे घर आई. पति शहर की तरफ नौकरी करते हैं. तभी अज्ञात हमलावर घर में दाखिल हुए और नन्दिनी के बेडरूम में घुसकर धारदार हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर डाली और फरार हो गए. जब पड़ोसियों को शाम को जानकारी हुई तो इलाके में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी.

सूचना पर पुलिस अधीक्षक आर के भारद्वाज समेत भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया. उधर ग्रामीणों में पुलिस को लेकर आक्रोश व्याप्त दिखाई दिया. किसी तरह समझा बुझाकर नन्दिनी के आवास पहुंचीं पुलिस को नन्दिनी राजभर का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था शरीर पर काफी गहरी चोट के निशान थे जिन पर धारदार हथियारों का प्रयोग किया गया था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

क्या बोली पुलिस?

लोगों से पूछताछ में कहीं ना कहीं यह सामने आया है कि यह हत्या जमीनी विवाद में की गई है. कुछ दिन पहले ही नन्दिनी के चचिया ससुर की भी हत्या हुई थी और अब बहू की हत्या कई सवाल खड़े कर रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर हर एंगल से जांच और पड़ताल कर रही है. नंदनी राजभर सुभासपा पार्टी से प्रदेश महासचिव थी. बहुत ही सक्रिय पार्टी के सदस्य के रूप में कार्य कर रही थी. पुलिस ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में खागा कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम

Follow Us