Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahakumbh 2025 Logo: प्रयागराज में सीएम योगी ने महाकुंभ के लोगो को किया लांच, 13 जनवरी से होगा आगाज़

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लोगो को लांच करते सीएम योगी आदित्यनाथ: Image Credit Original Source

Prayagraj News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के लोगो को लांच किया साथ ही गंगा पूजन के बाद संतों के साथ बैठक भी की

Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. रविवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ के लोगो (Logo) को भी लांच कर दिया. संगम में स्टीमर से भ्रमण भी किया.

बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के बाद उन्होंने भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों के साथ बैठक भी की. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्रदेव सिंह, नंदगोपाल गुप्ता, राकेश सचान सहित कई कद्दावर नेताओं की मौजूदगी भी प्रयागराज में रही. 

महाकुंभ के लोगो के साथ वेबसाइट और ऐप भी लांच 

प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ (Mahakumbh) के लोगो (Logo) वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप Mahakumbhmela2025 को लॉन्च किया. बताया जा रहा है कि संगम नगरी में होने वाले महाकुंभ में लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं. ऐप और वेबसाइट से उनको सही और सटीक जानकारी मिलेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

12 साल में एक बार प्रयागराज में होता है महाकुंभ 

13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित हो रहा है. इससे पहले होने वाले कुंभ में प्रदेश सरकार ने अपनी व्यवस्थाओं और कला कृतियों से पर्यटकों को आकर्षित किया है लेकिन 2025 के महाकुंभ को लेकर सरकार विशेष महत्व दे रही है. 24 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में सैलानियों का बड़ा समूह प्रयागराज में आता है.

06 Oct 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Mahakumbh 2025 Logo: प्रयागराज में सीएम योगी ने महाकुंभ के लोगो को किया लांच, 13 जनवरी से होगा आगाज़

Prayagraj News In Hindi

Mahakumbh 2025: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में होने वाले महाकुंभ 2025 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. रविवार को सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने महाकुंभ के लोगो (Logo) को भी लांच कर दिया. संगम में स्टीमर से भ्रमण भी किया.

बड़े हनुमान जी का दर्शन करने के बाद उन्होंने भारतीय अखाड़ा परिषद के संतों के साथ बैठक भी की. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्रदेव सिंह, नंदगोपाल गुप्ता, राकेश सचान सहित कई कद्दावर नेताओं की मौजूदगी भी प्रयागराज में रही. 

महाकुंभ के लोगो के साथ वेबसाइट और ऐप भी लांच 

प्रयागराज (Prayagraj) पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ (Mahakumbh) के लोगो (Logo) वेबसाइट http://kumbh.gov.in और ऐप Mahakumbhmela2025 को लॉन्च किया. बताया जा रहा है कि संगम नगरी में होने वाले महाकुंभ में लाखों की संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आते हैं. ऐप और वेबसाइट से उनको सही और सटीक जानकारी मिलेगी.

12 साल में एक बार प्रयागराज में होता है महाकुंभ 

13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ आयोजित हो रहा है. इससे पहले होने वाले कुंभ में प्रदेश सरकार ने अपनी व्यवस्थाओं और कला कृतियों से पर्यटकों को आकर्षित किया है लेकिन 2025 के महाकुंभ को लेकर सरकार विशेष महत्व दे रही है. 24 अप्रैल 2025 तक चलने वाले इस आयोजन में सैलानियों का बड़ा समूह प्रयागराज में आता है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी खुर्द गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बच्चों की कहासुनी ने बड़ा विवाद...
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ
Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार
Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
आज का राशिफल 15 अगस्त 2026: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Follow Us