Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Lucknow Crime: आधी रात दोस्त के फ्लैट पर चल रही शराब पार्टी में अचानक चली गोली ! BBD कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Lucknow Crime: आधी रात दोस्त के फ्लैट पर चल रही शराब पार्टी में अचानक चली गोली ! BBD कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बीबीडी कॉलेज की छात्रा की गोली लगने से मौत, फोटो साभार सोशल मीडिया

Lucknow Student Murder: लखनऊ में सन्दिग्ध परिस्थितियों में बीबीडी कॉलेज की छात्रा की गोली लगने से मौत हो गयी. बताया जा रहा छात्रा कॉलेज में गणेश महोत्सव कार्यक्रम के बाद छात्रा अपने दोस्त के फ्लैट चली गई, जहां रात में दारू पार्टी की गई इसी बीच छात्रा को गोली लगी, साथी दोस्त लेकर उसे अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि दो लोगो को हिरासत में लेकर जांच शूरु कर दी है.


हाईलाइट्स

  • लखनऊ में बीबीडी कालेज की छात्रा की गोली लगने से हुई दर्दनाक मौत
  • देर रात चिनहट स्थित एक फ्लैट में युवक ने बुलाया था छात्रा को, चली थी शराब पार्टी
  • पार्टी के दौरान चली गोली लगी छात्रा को, पुलिस ने दो को लिया हिरासत में जुटी जांच में

BBD College student died under suspicious circumstances : लखनऊ के बीबीडी कालेज में पढ़ने वाली छात्रा की गोली लगने से सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत कई बड़े सवाल खड़ा कर रही है, दोस्त के फ्लैट पर जाकर पार्टी की गई और वहीं उसे गोली लगी, खुद साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई, पुलिस अब हर बिन्दुओ की गहनता से पड़ताल कर रही है. कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है. जिसपर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

बीबीडी कॉलेज की छात्रा की गोली लगने से मौत

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बीबीडी कॉलेज की छात्रा अपने दोस्त आदित्य पाठक के फ्लैट पर मिलने पहुंची, वहां देर रात दारू पार्टी की गई. इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से छात्रा की मौत हो गई. बताया जा रहा है छात्रा निष्ठा त्रिपाठी जो हरदोई की रहने वाली है, बीबीडी कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की छात्रा थी.

छात्रा साथी दोस्त के फ्लैट पर पहुंची थी, चली शराब पार्टी

Read More: Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक

बुधवार को कॉलेज से गणेश महोत्सव का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसके दोस्त आदित्य पाठक ने उसे मिलने के लिए अपने दयाल रेजिडेंसी स्थित फ्लैट पर बुलाया. जहां पहले से 5 से 6 अन्य लोग भी मौजूद थे.  इस दौरान वहां पर दारू पार्टी की गई ,इसी बीच गोली चली और वह गोली निष्ठा के लग गई. मौजूद साथियों ने उसे आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं साथी दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल इस गम्भीर मामले में कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर गोली क्या यह जानबूझकर मारी गई या धोखे से गोली चली है. 

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

दो को लिया पुलिस ने हिरासत में, पड़ताल जारी

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

पकड़े गए निष्ठा के दोस्त आदित्य का कहना है कि रात में पार्टी चल रही थी तभी अचानक गोली चल गई यह कोई जानबूझकर नहीं किया गया था.  उधर छात्र के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. एडीसीपी पूर्वी सैयद अली अब्बास का कहना है की सूचना मिली थी की छात्रा की गोली लगने से मौत हुई है, जिस पर तत्काल मौके पर पहुंच पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने किचन से शराब की बोतलें बरामद की हैं. 

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us