Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Cm Yogi Adityanath In Kanpur: अनुसूचित जाति सम्मेलन में कानपुर पहुंचे सीएम योगी ! विपक्ष पर यूं साधा निशाना

Up Cm Yogi Adityanath In Kanpur: अनुसूचित जाति सम्मेलन में कानपुर पहुंचे सीएम योगी ! विपक्ष पर यूं साधा निशाना
सीएम योगी का कानपुर दौरा

Up Cm Yogi Adityanath In Kanpur: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर पहुंचे. जहां उन्होंने किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में अनुसूचित वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके साथ ही मंच को संबोधित भी किया. योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. इसके साथ ही विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा.


हाईलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे कानपुर , अनुसूचित जाति सम्मेलन में की शिरकत
  • परियोजनाओं का किया लोकार्पण, विपक्ष पर साधा निशाना
  • डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कानपुर में योगी का जोरदार स्वागत

CM Yogi reaches Scheduled Caste Conference in Kanpur : सीएम योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरे पर आज पहुंचे. यहां उन्होंने अनुसूचित जाति सम्मेलन में हिस्सा लिया. यही नहीं पिछली सरकार पर उन्होंने महापुरुषों की जयंती पर हुई उपेक्षा को लेकर बड़ा आरोप भी लगाया. सीएम ने क्या कुछ कहा अपने सम्बोधन में नीचे विस्तार से आपको बताएंगे.

अनुसूचित जाति सम्मेलन में पहुंचे सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कानपुर पहुंचे. सीएम योगी के आगमन से पहले ही कांग्रेस व सपा के नेताओं को घरों में ही नजरबन्द कर दिया गया. सीएम योगी किदवई नगर स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पहुँचकर अनुसूचित जाति सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया.यही नहीं मंच पर आते ही उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को सबके सामने रखा. फिर पिछली सरकार पर निशाना साधा.

विपक्ष पर साधा निशाना

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

योगी ने कहा की पिछली सरकार में अनुसूचित वर्ग के महापुरुषों की जयंती में हमेशा उनकी उपेक्षा की गई है. न ही उनकी जयंती मनाई जाती रही इसके साथ ही भवन ,स्मारकों को भी हटा दिया जाता था. जबसे डबल इंजन की सरकार आयी है.आज वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में रामायण के पाठ किये जा रहे हैं. 2017 से पहले की सरकार ने वोट व जाति के नाम पर परिवारवाद को ही बढ़ावा दिया. 

डबल इंजन सरकार की गिनाई उपलब्धियां

इसके साथ ही अनुसूचित जाति के उत्पीड़न की घटनाओं को कभी गम्भीरता से नहीं लेती थी. पिछली सरकार ने भेदभाव करते हुए समाज को हमेशा जाति के क्षेत्र में बाँटने का कार्य किया. जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने विकास की योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया.डबल इंजन की सरकार में अनुसूचित जाति और जनजातियों को विकास की योजनाओं के साथ जोड़ने का काम किया है.मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार पंचायत चुनाव में अनुसूचित जनजाति को प्रधान चुनने का अवसर भी मिला है.

बेटियों के लिए हर सुविधाएं उपलब्ध

इसके साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण भी सीएम ने किया. मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार बढ़चढ़कर कार्य कर रही है. डबल इंजन की सरकार में बेटियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध है. पढ़ाई के लिए बस्ता, किताब और ड्रेस सब कुछ मुफ्त दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार लोगों का विकास करने में भेदभाव नहीं करती. मुफ्त गैस सिलेंडर दे रही है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us