Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur crime : वर्चस्व कायम रहे जिसको लेकर सत्यम की करी थी हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार

Kanpur crime : वर्चस्व कायम रहे जिसको लेकर सत्यम की करी थी हत्या,दो आरोपी गिरफ्तार
ग्वालटोली हत्याकांड खुलासा

कानपुर में 15 वर्षीय किशोर की हुई गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया है ,पुलिस को इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचे भी बरामद हुए हैं.


हाईलाइट्स

  • कानपुर ग्वालटोली हत्याकांड में दो आरोपित गिरफ्तार
  • वर्चस्व की लड़ाई में मारी थी गोली,15 वर्षीय सत्यम की हुई थी मौत
  • दो गुटों में वर्चस्व को लेकर होती थी झड़प

TwoaccusedarrestedinGwaltolimurdercase : कानपुर के गवालटोली थाना क्षेत्र स्थित खलासी लाइन में बीते 5 जून को देर शाम आपसी वर्चस्व व झगड़े के दौरान क्षेत्र के लड़कों में नाबालिग 15 वर्षीय सत्यम पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी थी और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे,ग्वालटोली क्षेत्र में हुए इस हत्याकांड के दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने दबोच लिया है और उन पर कार्यवाही की जा रही है.

वर्चस्व की लड़ाई में कर दी हत्या

ग्वालटोली क्षेत्र के खलासी लाइन में बीते मंगलवार को दो गुटों में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था जिसमें दो लोगों ने सत्यम पांडे पर फायरिंग कर नाबालिग की हत्या कर दी थी, और फरार हो गए थे इस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई थी जहां घटना के 24 घण्टे के अंदर ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.

बताया जा रहा कि ग्वालटोली इलाके में रोहित सिंह गैंग और प्रत्यूष के गैंग में काफी समय से गैंगवार चल रही थी जिसके चलते प्रत्यूष गैंग के सदस्य नाबालिग सत्यम से 4 जून को झगड़ा भी हुआ था उसके अगले दिन ही देर शाम रोहित सिंह और निक्की ने विवाद को लेकर सत्यम की गोली मारकर हत्या कर दी थी पुलिस ने रोहित सिंह गैंग के सरगना रोहित सिंह और निक्की को सत्यम की हत्या के मामले गिरफ्तार कर लिया वही पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किए गए तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

एडीसीपी सेंट्रल ने दी जानकारी

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

एडीसीपी सेंट्रल आरती सिंह ने बताया कि काफी दिनों से दोनों गुटों में गैंगवार चल रही थी यह हत्या वर्चस्व को लेकर की गई है वही हत्या के मामले में रोहित और निक्की को गिरफ्तार कर लिया है उनकी निशानदेही में हत्या में इस्तेमाल तमंचा और कारतूस बरामद किया है,दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us