Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Traffic Police : भीषण गर्मी से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दी गई विशेष कैप

Kanpur Traffic Police : भीषण गर्मी से निजात के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दी गई विशेष कैप
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दी गई विशेष कैप

कानपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है वही इस चिलचिलाती धूप और लू ने जीना मुहाल कर दिया है, खास तौर पर इस समय ट्रैफिक पुलिस को चौराहों पर ड्यूटी करना बड़ी चुनौती रहती है इसी को देखते हुए भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को धूप से निजात दिलाने के लिए कानपुर पुलिस के द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कैप का विमोचन किया गया.


हाईलाइट्स

  • भीषण गर्मी से निजात के लिए कानपुर पुलिस की पहल
  • ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दी विशेष कैप,बचाएगी धूप से
  • पुलिस कमिश्नर ने किया विमोचन

Special cap given to traffic policemen : गर्मी का सितम सभी झेल रहे हैं और सूरज भी आग उगल रहे हैं ऐसे में यह बड़ा सवाल बन जाता है कि काम भी करना है तो किस तरह से धूप से अपनी सुरक्षा करें वही यातायात पुलिस भी दिनभर कुछ इसी तरह से अपनी ड्यूटी कड़ी धूप में कर रही है जिसकी वजह से उन्हें भी इस गर्मी से जूझना पड़ रहा है कानपुर पुलिस ने इन सब बिंदुओ को देखते हुए इन पुलिस कर्मियों के लिए विशेष तरह की केप तैयार की है जो इन्हें राहत देगी.

 

विशेष टोपी पहनकर करेंगे पुलिसकर्मी ड्यूटी

कानपुर पुलिस इन दिनों यातायात को दुरुस्त रखने के लिए  काफी कुछ कर रही है, जिससे जाम न लगे, वही भीषण गर्मी भी एक बड़ी वजह है जिससे आमआदमी के साथ साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है अक्सर देखा जाता है चौराहों पर खुले आसमान के बीच तपती धूप में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी करते है ,और कई बार इन्हें बड़ी समस्याएं आती है लेकिन वे फिर भी अपनी ड्यूटी करते रहते हैं,

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

कानपुर पुलिस ने इन सभी बिन्दुओ को देखकर भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए इन पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष कैप तैयार करवाई है और उन्हें आज पुलिस कमिश्नर के हाथों इसका विमोचन भी कराया है, डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि यह विशेष कैप है जिससे जो पुलिस कर्मी इतनी गर्मी और धूप में ट्रैफिक व्यवस्था चलाते हैं जिससे उनको राहत मिल सकेगी, पुलिसकर्मियों कर्मी के लिए जूते के लिए भी कई कंपनियों से संपर्क किया गया है जल्द ही उसकी व्यवस्था भी की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us