Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Modi Road Show In Kanpur: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो ! एक झलक के लिए उमड़ा हुजूम, गुमटी गुरुद्वारे में टेका मत्था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, image credit original source

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) रोड शो के लिए कानपुर (Kanpur) पहुंचे. विशेष विमान से चकेरी एयरफोर्स स्टेशन उतरकर वे सड़क मार्ग से जीटी रोड होते हुए गुमटी गुरुद्वारे (Gumti Gurudwara) पहुंचे. इस दौरान कड़ी सुरक्षा का चप्पे-चप्पे पर घेरा रहा. चकेरी से लेकर जीटी रोड के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया. मोदी जी की एक झलक के लिए लोग बेरिकेट के पीछे डटे रहे. प्रधानमंत्री के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी मौजूद रहे. गुमटी से वे विशेष रथ पर सवार होकर उन्होंने रोड शो की शुरुआत की.

प्रधानमंत्री का कानपुर में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) विशेष विमान से शनिवार को कानपुर के चकेरी एयरफ़ोर्स स्टेशन (Chakeri Airforce Station) पहुंचे. यहां मोदी जी रोड शो कर अकबरपुर संसदीय सीट व कानपुर सीट के दोनों प्रत्याशियों देवेंद्र सिंह भोलेरमेश अवस्थी के लिए समर्थन जुटाएंगे. उनके आगमन से पहले ही पूरे कानपुर शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी. इसके साथ ही रुट डायवर्जन किया गया था. हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लगते दिखाई दिए. जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई.

road_show_pm_modi_kanpur
रोड शो पीएम मोदी, image credit original source

जगह-जगह मोदी जी की झलक देखने उमड़ी भीड़

जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजकर 40 मिनट पर वे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां से कड़ी सुरक्षा के घेरे में उनका काफिला एयरफोर्स स्टेशन से गुजरते हुए रामादेवी, जीटी रोड होते हुए गुमटी गुरुद्वारे पहुंचा. यही नहीं पीएम की एक झलक के लिए लोग बेचैन दिखाई दिए.

हर किसी के हाथ में मोबाइल था वह सभी इस पल को अपने कैमरे में कैद करना चाह रहे थे. जीटी रोड के दोनों ओर रस्सी से बेरिकेट लगा दी गई थी चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तेदी से तैनात दिखाई दिए.

narendra_modi_in_kanpur
गुरूद्वारे में टेका मत्था, image credit original source
गुरुद्वारे में टेका मत्था और शुरू किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान उनका काफिला गुमटी गुरुद्वारे पहुंचा. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और फिर विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की. उनके साथ दोनों प्रत्याशी भी मौजूद रहे. जहां-जहां से भी उनका रोड शो गुजरा दोनों ओर जनता की भारी भीड़ देखी जा रही थी.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

narendra_modi_road_show
रोड शो करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उनकी झलक पाने के लिए सड़कों व छतों पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था. करीब 1600 मीटर का रोड शो गुमटी से शुरू होकर दर्शन पुरवा, कालपी रोड तक निकाला जाएगा. विशेष रथ पर सवार पीएम मोदी के रोड शो पर फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया गया. मोदी जी ने आमजनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

04 May 2024 By Vishal Shukla

Narendra Modi Road Show In Kanpur: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो ! एक झलक के लिए उमड़ा हुजूम, गुमटी गुरुद्वारे में टेका मत्था

प्रधानमंत्री का कानपुर में रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) विशेष विमान से शनिवार को कानपुर के चकेरी एयरफ़ोर्स स्टेशन (Chakeri Airforce Station) पहुंचे. यहां मोदी जी रोड शो कर अकबरपुर संसदीय सीट व कानपुर सीट के दोनों प्रत्याशियों देवेंद्र सिंह भोलेरमेश अवस्थी के लिए समर्थन जुटाएंगे. उनके आगमन से पहले ही पूरे कानपुर शहर में बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी. इसके साथ ही रुट डायवर्जन किया गया था. हर तरफ मोदी-मोदी के नारे लगते दिखाई दिए. जगह-जगह फूलों की वर्षा हुई.

road_show_pm_modi_kanpur
रोड शो पीएम मोदी, image credit original source

जगह-जगह मोदी जी की झलक देखने उमड़ी भीड़

जानकारी के मुताबिक शाम 5 बजकर 40 मिनट पर वे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे जहां से कड़ी सुरक्षा के घेरे में उनका काफिला एयरफोर्स स्टेशन से गुजरते हुए रामादेवी, जीटी रोड होते हुए गुमटी गुरुद्वारे पहुंचा. यही नहीं पीएम की एक झलक के लिए लोग बेचैन दिखाई दिए.

हर किसी के हाथ में मोबाइल था वह सभी इस पल को अपने कैमरे में कैद करना चाह रहे थे. जीटी रोड के दोनों ओर रस्सी से बेरिकेट लगा दी गई थी चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान मुस्तेदी से तैनात दिखाई दिए.

narendra_modi_in_kanpur
गुरूद्वारे में टेका मत्था, image credit original source
गुरुद्वारे में टेका मत्था और शुरू किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे. इस दौरान उनका काफिला गुमटी गुरुद्वारे पहुंचा. यहां प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और फिर विशेष रथ पर सवार होकर रोड शो की शुरुआत की. उनके साथ दोनों प्रत्याशी भी मौजूद रहे. जहां-जहां से भी उनका रोड शो गुजरा दोनों ओर जनता की भारी भीड़ देखी जा रही थी.

narendra_modi_road_show
रोड शो करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

उनकी झलक पाने के लिए सड़कों व छतों पर लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था. करीब 1600 मीटर का रोड शो गुमटी से शुरू होकर दर्शन पुरवा, कालपी रोड तक निकाला जाएगा. विशेष रथ पर सवार पीएम मोदी के रोड शो पर फूलों की वर्षा से उनका स्वागत किया गया. मोदी जी ने आमजनता का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट की अपील की.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा
फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेमनगर और भादर क्षेत्र में...
Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन
Sonam Wangchuk Hunger Strike: संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, अनशन खत्म करने के लिए रखीं तीन शर्तें
Gold-Silver Rate In India: पश्चिम एशिया तनाव के बीच कितना महंगा और हुआ सोने-चांदी दाम, जानिए आज का भाव
Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव
आज का राशिफल 20 जुलाई 2026: इन राशियों के जातकों का बन रहा है तरक्की का योग, जानिए दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

Follow Us