Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Narendra Modi Road Show In Kanpur: 4 मई को पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर में रोड शो ! प्रशासन ने बनाई रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Narendra Modi Road Show In Kanpur: 4 मई को पीएम नरेंद्र मोदी का कानपुर में रोड शो ! प्रशासन ने बनाई रणनीति, सुरक्षा व्यवस्था के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
नरेंद्र मोदी, image credit original source

Kanpur News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) 4 मई को कानपुर (Kanpur) में रोड शो (Road show) करते हुए भाजपा के प्रत्याशियों (Bjp Candidates) के पक्ष में जनता से वोट करने की अपील करने का काम करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है. इस रोड शो का सजीव प्रसारण करने की जिम्मेदारी सोशल मीडिया वालंटियर को दी गई है.

लोकसभा चुनाव को लेकर कानपुर में पीएम मोदी का रोड शो

लोकसभा चुनाव (loksabha Election) के चौथे चरण के मतदान (Voting) से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी रोड शो (Road show bjp) की तैयारी कर चुकी है. प्रधानमंत्री मोदी औद्योगिक नगरी कानपुर (Kanpur) में भाजपा प्रत्याशियों की जीत को लेकर 4 मई के दिन एक बड़ा रोड शो (Road show) करने जा रहे हैं बीजेपी के नजरिए से यह रोड शो बेहद अहम माना जा रहा है.

इस रोड शो में पीएम नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) के साथ-साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और पार्टी से जुड़े कई दिग्गज नेता भी शामिल रहेंगे. सर्वप्रथम पीएम मोदी (Pm Modi) का हेलीकॉप्टर चकेरी एयरपोर्ट (Chakeri airport) पर उतरेगा जहां से वह सड़क के रास्ते गुमटी चौराहे पर पहुंचेंगे. गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद वह अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी इस रोड का यूपी की 5 लोकसभा सीटों पर असर पड़ेगा क्योंकि कानपुर सीट जहां नए चेहरे पर दांव लगाया गया है.

3000 पुलिसकर्मियों की लगाई जाएगी ड्यूटी

पीएम मोदी (Pm Modi) का यह रोड शो गुमटी चौराहे से एलआईसी भवन होते हुए संत नगर चौराहे से कालपी तिराहे तक पहुंचेगी वहीं पर इसका समापन भी किया जाएगा. यह सभी रूट शहर की तमाम विधानसभाओं को कवर करेगा यदि बात की जाए इस रोड शो की सुरक्षा व्यवस्था की तो इसमें चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा.

यही नहीं शहर में 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा यह रोड शो लगभग 2 किलोमीटर का दायरा तय करेगा. जिसमें लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होंगे जाहिर सी बात है इतने बड़े रोड शो का हिस्सा बनने के लिए लोगों में उत्सुकता भी काफी देखी जा रही है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

ऐसे में जो लोग इस रोड शो का हिस्सा नहीं बन सकते हैं उनके लिए पार्टी की ओर से 2000 सोशल मीडिया वालंटियर को भी तैयार किया गया है जिनके जरिए इस रोड शो का सजीव प्रसारण कर आम जनता तक पहुंचाया जाएगा.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

ट्रैफिक पुलिस ने बनाई यह रणनीति

इस रोड शो के दौरान कानपुर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की कई विधानसभा में आएंगे जिसका सीधा-सीधा असर कानपुर की सीसामऊ, कल्याणपुर और गोविंद नगर विधानसभा के साथ-साथ महाराजपुर, छावनी, और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र शामिल होंगे.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

पीएम मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन ने भी अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है, ऐसे में कई तरह के डायवर्सन भी किए गए हैं. जिनमें सबसे बड़ा डायवर्सन बस अड्डा माना जा रहा है इस बस अड्डे को यहां से हटाकर बाकरगंज शिफ्ट किया गया जाएगा. जबकि रावतपुर बस अड्डे को सिगनेचर सिटी के बगल में नवीन बस स्टैंड में स्थानांतरित किया जाएगा.

साथ ही इस रास्ते पर पड़ने वाली रेलवे क्रॉसिंग पर भी रोड शो के दौरान ट्रेने नहीं गुजरेंगी यह स्थानांतरण पीएम मोदी के शहर में रहने तक लागू रहेगा. यही नहीं कानपुर की सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित कर दिया जाएगा जो 3 मई की रात 11 बजे से लेकर 4 मई की रात 11:00 बजे तक लागू रहेगा जिम दूध, वाहन इमरजेंसी वाहन और मेडिकल वाहन शामिल नहीं है. यही नहीं पीएम मोदी का काफिला जिस रास्ते से होकर गुजरेगा उसे ग्रीनरी और फूलों से सजाया जाएगा.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us