
Kanpur Ramesh Awasthi BJP: कानपुर में भाजपा का सहारा रमेश अवस्थी ! दो ब्राह्मण ने भरी चुनावी रणभेरी
Kanpur News In Hindi
लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) को लेकर भाजपा (Bjp) की ओर से कानपुर प्रत्याशी (Kanpur Candidate) कौन होगा इस बात से पर्दा उठ चुका है. जहां एक तरफ पॉलिटिकल (Political) और नॉन पॉलिटिकल लोग किसी नए चेहरों को लेकर कयास लगा रहे थे लेकिन हाई कमान ने ऐसे कैंडिडेट को चुना है जिनके नाम की चर्चा दूर-दूर तक नहीं थी. दरअसल पार्टी ने रमेश अवस्थी (Ramesh Awasthi) को प्रत्याशी घोषित (Candidate Announced) किया है आईए जानते हैं कौन है लोकसभा प्रत्याशी रमेश अवस्थी?..
कानपुर में बीजेपी से रमेश अवस्थी लड़ेंगे चुनाव
कानपुर संसदीय सीट (Kanpur Parliamentary Seat) पर भाजपा (Bjp) ने अपने पत्ते खोल दिये हैं. पत्ता जब खोला तो ऐसा चेहरा सामने आया जिसका नाम दूर-दूर तक नहीं था. कानपुर से जहां कई बड़े नामों पर विचार किया जा रहा था, अंततः यहां से बीजेपी ने ब्राह्मण कार्ड तो खेला लेकिन चेहरा राजनीति में बिल्कुल नया है. बीजेपी ने रमेश अवस्थी (Ramesh Awasthi) को इस सीट के लिये अपना उम्मीदवार बनाया है. फिलहाल अब इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर है.
बीजेपी-कांग्रेस में सीधी टक्कर

एनडीए और इंडिया दोनों ने ब्राह्मण प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है. ब्राह्मण मतदाता के अलावा कानपुर संसदीय सीट पर मुस्लिम मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे. भाजपा ने रमेश अवस्थी को जहां प्रत्याशी बनाया है वहीं कांग्रेस ने आलोक मिश्रा पर दांव लगाया है बसपा पहले ही भदोरिया को मैदान में उतर चुकी है. प्रत्याशियों के चेहरे सामने आने के बाद फिलहाल भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर नजर आ रही है.
कौन हैं रमेश अवस्थी (Who Is Ramesh Awasthi Sahara)


पिछले दो बार के सांसद रहे सत्यदेव पचौरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम चुनाव न लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए एक पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने लिखा था कि लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव लड़ने के लिए वह इच्छुक नहीं है अतः मेरे नाम का विचार न किया जाए मैं पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और पार्टी के द्वारा दिए गए दैत्य का निर्वाहन करता रहूंगा.
