Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In Kanpur: हे भाई ये तूने क्या कर डाला ! छत पर सो रहे छोटे भाई की सिरफिरे बड़े भाई ने कर दी गो'ली मारकर ह'त्या

Murder In Kanpur: हे भाई ये तूने क्या कर डाला ! छत पर सो रहे छोटे भाई की सिरफिरे बड़े भाई ने कर दी गो'ली मारकर ह'त्या
जूही में भाई ने भाई की गोली मारकर की हत्या

कानपुर में रिश्ते तार-तार हो गए यहां सिरफिरे बड़े भाई ने छत पर सो रहे छोटे भाई की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मौके पर डीसीपी दक्षिण समेत भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम पहुंचकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर में सनसनीखेज वारदात से हड़कम्प, छत पर सो रहे छोटे भाई को बड़े भाई ने गोली मारकर की हत्या
  • घटना की सूचना पर डीसीपी दक्षिण समेत पुलिस बल ने शुरू की जांच
  • आरोपित का अक्सर छोटे भाई से विवाद होता था, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Young man sleeping on terrace shot dead in kanpur : उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर रिश्ते शर्मसार हो गए. बड़ा भाई जिसे कहा जाता है कि वह हमेशा अपने छोटे भाई की हिफाजत के लिए उसके अंगरक्षक की तरह खड़ा रहता है. जब वही बड़ा भाई अपने छोटे भाई की हत्या कर दे तो इस रिश्ते का क्या मोल रह जाएगा. कुछ ऐसी ही घटना कानपुर के जूही क्षेत्र से आई है जो बहुत हैरान कर देने वाली है, इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

छत पर सो रहे भाई की सिरफिरे भाई ने गोली मारकर की हत्या

कानपुर के जूही थाना क्षेत्र के अंतर्गत परमपुरवा में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब छत पर सो रहे छोटे भाई की बड़े भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी मच गयी, परिजन जब ऊपर पहुंचे तो बेटे को मृत अवस्था में देख दंग रह गए. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपित की तलाश शुरू कर दी है.

सिरफिरे भाई ने कर डाला रिश्तों का क़त्ल

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

जानकारी के मुताबिक परमपुरवा कॉलोनी निवासी अजमत खान परचून की दुकान चलाते हैं. घर में उनकी पत्नी व 5 बच्चे हैं, जिनमें से आरजू , इरफान फैसल और अदनान और एक बेटी भी है, बताया जा रहा है की अदनान जूही नहरिया में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था, रात में मां के साथ छत पर सोया था, सुबह जब माँ किसी काम से नीचे गई, तभी बड़ा भाई आरजू छत पर पहुंच गया और तमंचे से सो रहे छोटे भाई अदनान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी.

पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी

गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कम्प मच गया, आनन फानन में परिजन जब छत पर पहुंचे तो लाहुलुहान हालत में अदनान के शव को देखकर चीत्कार निकल गई. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर डीसीपी दक्षिण, एडीसीपी दक्षिण और एसीपी समेत फारेंसिक टीम भी पहुंची, जहां छानबीन की और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है, फरार चल रहे आरोपित आरजू की तलाश शुरू कर दी है.

पूछताछ में यह सामने आया है कि आरजू कुछ करता नहीं था जिसकी वजह से वह अक्सर घर वालों से झगड़ा करता था, उस रात भी छोटे भाई अदनान से झगड़ा हुआ था, फ़िलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से पड़ताल में जुट गई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us