Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur students beaten viral news : शिक्षा के मंदिर में छात्रों की दबंगई,बीबीए छात्र को घेरकर किया अधमरा

Kanpur students beaten viral news : शिक्षा के मंदिर में छात्रों की दबंगई,बीबीए छात्र को घेरकर किया अधमरा
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की दबंगई

कानपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आधा दर्जन छात्रो ने एक छात्र को मामूली बात पर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया,वहीं छात्र के साथ हुई इस मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पुलिस इस वायरल वीडियो के जरिये छात्रों की तलाश शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • महाराजपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रो की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
  • आधा दर्जन छात्रों ने बीबीए के छात्र को बुरी तरह से पीटा ,वीडियो हुआ वायरल
  • छात्र की हालत नाजुक,जांच में जुटी पुलिस

Management student surrounded and beaten by B Pharma students in Kanpur : कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूमा में केआईटी इंजीनियरिंग कालेज है ,बीते शुक्रवार को दोपहर बाद कॉलेज परिसर में 5 से 6 छात्रो ने अपने ही साथी छात्र को मामूली सी बात पर घेर लिया और लात-घूसों से बुरी तरह मारकर लहूलुहान कर दिया, इतना ही नहीं उसे मरनासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए वहीं आनन फानन में मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी जहां परिजनों ने छात्र को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

 

कॉलेज परिसर में पीटा

दरअसल इस वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दबंग 5 से 6 छात्र बीफार्मा के हैं ,जहां उन्होंने बीबीए सेकंड ईयर के छात्र मेस्टन रोड निवासी फैज एजाज से किसी बात को लेकर केंटीन के बाहर कहासुनी हुई, जिसके बाद आधा दर्जन छात्रो नें फैज को परिसर के अंदर घेरा और गिरा-गिरा कर बुरी तरह से मारा-पीटा जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

वही इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फैज एजाज को गम्भीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है, उधर फैज की माँ ने कॉलेज के इन दबंग छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है.उधर कालेज प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्यवाही की बात कही है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस कर रही जांच

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

इस मामले में अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी मृगांक शेखर पाठक का कहना है कि कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे कुछ छात्र अपने सहपाठी छात्र के साथ मारपीट कर रहे है इसमें महाराजपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसपर जांच कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us