Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Leopard News : कानपुर में तेंदुए को देख घबराए कार सवार,वीडियो बनाकर किया वायरल

Kanpur Leopard News : कानपुर में तेंदुए को देख घबराए कार सवार,वीडियो बनाकर किया वायरल
कानपुर में दिखा तेंदुआ

कानपुर में एक बार फिर तेंदुआ दिखने से गांव में हड़कम्प मच गया ,कुछ लोगों ने कार से कुछ दूर पीछा कर उसका वीडियो भी बनाया ,यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि गाड़ी की लाइट देखते ही तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग निकला.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के चौबेपुर में दिखा तेंदुआ,लाइट पड़ते ही भाग निकला
  • पहले भी कानपुर में कई बार देखा जा चुका तेंदुआ
  • इलाके में दहशत,वन विभाग की टीम ने शुरू की जांच

Leopard seen in the forest of Chaubepur : कानपुर के चौबेपुर के जंगलों में देर रात तेंदुआ देखा गया ,जिसका वीडियो वायरल हुआ है, तेंदुए देखे जाने की खबर सुनने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है वहीं इस मामले की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई जहां वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है.हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

रात के अंधेरे में कार के आगे चलता हुआ दिखा तेंदुआ

जानकारी के मुताबिक पहले भी कानपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आई थी, वहीं देर रात एक बार फिर चौबेपुर क्षेत्र के तरी पाठकपुर गांव के आसपास तेंदुए की आहट सुनाई दी, जहां अबकी बार तो कुछ लोगों ने अपनी कार से ही तेंदुए की तस्वीर को कैमरे में कैद कर लिया, बताया जा रहा कि चौबेपुर निवासी विनय के मुताबिक देर रात चौबेपुर बंदी माता घाट से लौट रहे थे तभी आगे एक जानवर चलते हुए दिखाई दिया जब कार की लाइट उसके सामने की तो देख होश उड़ गए कार में बैठे लोग जहां एक उसे आम जानवर समझ रहे थे जबकि वह तेंदुआ निकला थोड़ी देर उसका पीछा करते हुए उन लोगों ने उसका वीडियो भी बनाया और जिसके बाद तेंदुआ झाड़ियों की ओर भाग निकला.

वन विभाग की टीम जुटी जांच में

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

कार सवार लोगों के द्वारा बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हालांकि युगान्तर प्रवाह इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, इस वीडियो के माध्यम से जानकारी एसडीएम बिल्हौर तक पहुंची जहां उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया की वन विभाग की टीम गंगा किनारे व क्षेत्रों में जांच करें, उधर तेंदुआ देखने के बाद गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us