Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur summer news : हाय गर्मी,चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने किया जीना मुहाल

Kanpur summer news : हाय गर्मी,चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने किया जीना मुहाल
भीषण गर्मी से बेचैन दिखे शहरवासी

प्रदेश में लू के थपेड़े शुरू होने लगे हैं, कानपुर में भी सूर्य देव के तेवर ने तो यह तय कर दिया है कि यह तो अभी ट्रेलर है आने वाली मई और जून में क्या होगा ये अभी की तपिश से अंदाजा लगाया जा सकता है. खुद इस बात की जानकारी कानपुर सीएसए के मौसम वैज्ञानिक ने दी है.


हाईलाइट्स

  • गर्मी से शहरवासी हुए बेहाल,सड़को पर निकलना हुआ मुश्किल
  • गर्म हवा सीधे कर रही अटैक,आने वाले दिनों में और बढ़ेगी तपिश
  • बारिश कम है हीट वेव से हो सकता है नुकसान

KANPUR WEATHER'S BECAME HOT : उत्तर प्रदेश में हवाओ में सुबह से ही एकदम से गर्माहट शुरू हो गई है, कानपुर का भी कुछ ऐसा ही हाल है जहां सुबह 8 बजे के बाद से चिलचिलाती धूप और 11 बजे के बाद से लू के थपेड़ो ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है ,अप्रैल माह में जिस तरह से गर्मी की तपिश बढ़ी है उससे एक बात तो साफ है कि आने वाले महीने और गर्म होने वाले है.

 

सुबह से ही शुरू होने लगता है हवाओं में परिवर्तन

जलवायु परिवर्तन का असर कहीं न कहीं अब दिखने लगा है,सड़कों पर दुपहर में सन्नाटा पसरा हुआ है,आलम यह है कि हर कोई इन लू के थपेड़ो से बचने के लिए या तो घर मे दुबक गया है या फिर अपने शरीर को ढककर निकल रहा है, या फिर किसी छायादार जगह पर पहुंच कर खुद को गर्मी से बचा रहा है वहींअधिकतम तापमान और हवा के नमी का स्तर भी समस्या को बढ़ा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

इस महीने के पहले हफ्ते में किसी ने नहीं सोचा होगा की अप्रैल में आसमान आग उगलने लगेगा ऐसा ही रहा तो जल्द ही मौसम विभाग हीट वेब का अलर्ट जारी कर सकता है. 

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

 

जलवायु परिवर्तन से बढ़ा हीट वेव का खतरा

सीएसए के मौसम विज्ञान विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडेय ने बताया की अभी दो दिनों तक तापमान इसी तरह से बढ़ेंगे.लेकिन नए पश्चिमी विक्षोभ के आने से कई प्रदेशो में हल्की बारिश हो सकती है. मानसून भी आने की संभावना है जिसकी वजह से गर्मी से हलकी राहत मिल सकती है, वहीं जिस तरह से  जलवायु परिवर्तन हुआ है उससे बारिश तो कम हो रही और हीट वेब बढ़ने लगा है और ये हीट वेब,इंसान ,जानवर और खेती के लिए उपयुक्त नहीं है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us