Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: युवाओं की टोली ने पकड़ा खतरनाक मगरमच्छ ! उनकी इस बहादुरी से वन विभाग भी है हैरान

Kanpur News In Hindi: युवाओं की टोली ने पकड़ा खतरनाक मगरमच्छ ! उनकी इस बहादुरी से वन विभाग भी है हैरान
कानपुर में विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ा

कानपुर मगरमच्छ

कानपुर में बीते दो दिनों से गंगा घाटों (Ganga Ghats) में नहाने वाले लोगों को रोजाना खतरनाक जलीय जीव मगरमच्छ (Crocodile) दिखाई दे रहा था. जिससे शहर भर में काफी दहशत फैली हुई थी दहशत की वजह से लोग गंगा के आसपास नहीं जा रहे थे, जबकि मगरमच्छ से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे थे. वहीं आज एक घाट से मगरमच्छ को कुछ युवाओं की टोली ने पकड़ा, फिर उस मगरमच्छ को मन्दिर प्रांगण में लाकर उसकी पूजा की गई बाद में वन विभाग की टीम अपने साथ ले गयी.

युवाओ ने पकड़ा खतरनाक जलीय जीव

दो दिनों बाद गंगा किनारे रहने वाले युवाओं ने अपनी बुद्धिमत्ता और बहादुरी का परिचय देते हुए इस विशालकाय मगरमच्छ (Giant Crocodile) को धर दबोचा और फिर उसे बांधकर एक मंदिर प्रांगण में लाकर डाल दिया वही जब मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना आसपास के इलाकों में फैली तो इस बेहद खतरनाक जलीय प्राणी को देखने के लिए आसपास की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई. हालांकि मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना वन विभाग को दे दी गई थी.

इस मगरमच्छ की कहानी तीन दिन पहले कानपुर के गंगा बैराज के रानी घाट से शुरू होती है जहां पर इसे सैकड़ो लोगों ने देखा और अपने मोबाइल पर वीडियो के जरिए कैद भी किया अगले दिन यानी मंगलवार को एक बार फिर यह मगरमच्छ गंगा बैराज से कुछ दूरी पर स्थित शहर के बीचों बीच भैरव घाट के पास भी देखा गया वहां पर भी चहल-पहल होने के चलते सैकड़ो लोगों ने एक मगरमच्छ को एक बार फिर से देखा अब लोगों में इस मगरमच्छ को लेकर काफी दहशत फैल गई आलम तो ऐसा रहा कि लोगों ने घर के आसपास जाना ही बंद कर दिया बल्कि रोजाना गंगा स्नान करने वाले लोग ही दूसरों को गंगा किनारे जाने से मना करने लगे.

दोपहर के समय पशु को बना रहा था अपना शिकार

आज दोपहर जब घाट किनारे रेत पर मल्लाह निषाद समाज के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, तभी उन्होंने दूर से देखा कि मगरमच्छ एक कुत्ते को अपना शिकार बना रहा है दरअसल वह मगरमच्छ काफी भूखा था इसलिए उसने कुत्ते को अपने मुंह में दबोच कर पानी में घसीट रहा था कि तभी क्रिकेट खेल रहे लोगों ने अपनी बहादुरी और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए उसे मगरमच्छ को रस्सी डालकर पकड़ लिया इसके बाद उसे मगरमच्छ को लाकर मंदिर में रख दिया मगरमच्छ पकड़े जाने की सूचना के बाद मंदिर में इलाकाई लोगों की भीड़ जुट गई. मगरमच्छ की तस्वीर लोग अपने मोबाइल पर कैद करने लगे.

माँ गंगा का आशीर्वाद मान कर लोगो ने की मगरमच्छ की पूजा

मगरमच्छ को बांधकर मन्दिर प्रांगण में ले आये. मौजूद लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए इस मगरमच्छ की पूजा करने लगे, क्योंकि शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि मां लक्ष्मी की सवारी मगरमच्छ है इतने दिनों से दिखने के बावजूद उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया यह भगवान का चमत्कार है. ऐसे में वहां मौजूद लोग उस मगरमच्छ की पूजा अर्चना करने लगे, उसे छूकर आशीर्वाद लेने लगे. उनका ऐसा कहना है कि यह मां गंगा का ही आशीर्वाद है कि इतना खतरनाक जानवर होने के बावजूद उसने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है फिलहाल करीब 2 घंटे के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर चिड़ियाघर भेज दिया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us