Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Peshab Kand: फेक आईडी के जरिए लड़की बनकर युवक से की दोस्ती ! मिलने के लिए बुलाया बाहर, फिर कार में बनाया बंधक 4 घण्टे तक की पिटाई

Kanpur Peshab Kand: फेक आईडी के जरिए लड़की बनकर युवक से की दोस्ती ! मिलने के लिए बुलाया बाहर, फिर कार में बनाया बंधक 4 घण्टे तक की पिटाई
कानपुर में दबंगों ने युवक के साथ की घण्टों मारपीट, फोटो साभार सोशल मीडिया

कानपुर पेशाब कांड

यूपी के कानपुर में पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) के बेटे की दबंगई देखने को मिली है. अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित युवक को बहाने से बुलाकर बड़े ही बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित युवक के साथ मारपीट की. उनपर यह भी आरोप है कि युवक पर पेशाब (Urinal) भी की. मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आते ही पुलिसकर्मी को निलंबित कर तीन की गिरफ्तारी की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कानपुर में शर्मनाक वारदात से सनसनी

कानपुर में पुरानी रंजिश के चलते पुलिसकर्मी के बेटे और दबंग साथियों ने खाकी का रौब दिखाते हुए बेहद शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है. पहले तो सोशल मीडिया के जरिए फेक आईडी बनाकर लड़के से दोस्ती की और फिर उसे मैसेज कर बुलाया इतना ही नही कांस्टेबल के बेटे ने पीड़ित युवक की जमकर पिटाई कर दी.

जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर (Kalyanpur) थाना क्षेत्र के राधापुरम में रहने वाले छात्र आयुष द्विवेदी के मुताबिक कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर दिव्यांशी पांडे नाम की लड़की से बातचीत हो रही थी, फिर उससे फ्रेंडशिप भी हो गई. सोमवार की देर शाम उसे मैसेज आया और लड़की ने मिलने को बोला लड़का भी उसकी बताई हुई जगह पर पहुंच गया, कुछ ही देर बाद वहां पर एलआईयू में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव का बेटा हिमांशु यादव अपने साथी शुभम सोनकर, नंदू, ऋषभ चौहान, मोहित मिश्रा, आयुष और दो अज्ञात लोगों के साथ पहुंच गया.

4 घण्टों तक चलती कार में करते रहे मारपीट

कार से पहुंचे इन सभी आरोपियों ने जबरन आयुष को खींचकर कार में बिठा लिया और उसके हाथों को बांधकर उसकी पिटाई करने लगे इतना ही नहीं उसके ऊपर पेशाब करते हुए उसे जूते तक चटवा डालें पीड़ित के मुताबिक यह सिलसिला करीब 4 घंटे तक चलता रहा हद तो तब हो गई जब आरोपी ने अपने पिता को सूचना देते हुए बुलाया आरोप है इसके बाद पिता जो पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल भी है उसने भी उसके साथ मारपीट की है. 

कनपटी पर तान रखी थी गन

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसकी कनपटी पर बंदूक भी तान (Gun Point) रखी थी 4 घंटे तक लगातार पिटाई होने की वजह से पीड़ित पूरी तरह से टूट चुका था, दबंगों ने उसे कल्याणपुर रोड के पास चलती कार से फेंक दिया और नौ दो ग्यारह हो गए किसी तरह से पीड़ित कल्याणपुर थाने पहुंचा और अपने साथ हुई इस घटना की सारी जानकारी पुलिस को दी.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

पुलिस ने लिया संज्ञान, तीन को लिया हिरासत में

वही जब मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. पुलिस कमिश्नर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, बाकी की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पक्षों में पहले भी रंजिश के चलते विवाद हो चुका है मामले में पुलिसकर्मी पर भी आरोप है जिनकी गहनता से जांच की जा रही है फिलहाल उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है मामले में नामजद युवको पर गुंडा एक्ट और जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us