Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News: बड़े भाई का रणजी टीम में चयन कराने के लिए छोटे भाई ने UP चीफ सेक्रेटरी बन किया UPCA सचिव को फोन, फिर हुआ ये

Kanpur News: बड़े भाई का रणजी टीम में चयन कराने के लिए छोटे भाई ने UP चीफ सेक्रेटरी बन किया UPCA सचिव को फोन, फिर हुआ ये
यूपी चीफ सेक्रेटरी बन कर फोन करने वाले गिरफ्तार

Kanpur Crime News: कानपुर से बड़ा अजीबोग़रीब मामला सामने आया है. मामला क्रिकेट से जुड़ा हुआ है.बड़े भाई को यूपी की रणजी टीम में शामिल कराने के लिए छोटे भाई ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी बनकर यूपीसीए के अधिकारी को फोन और मैसेज कर दिया. कुछ शंका होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा. छानबीन में पता चला कि युवक ने फर्जी तरह से मुख्य सचिव के नाम का प्रयोग कर फोन किया. पुलिस ने इस मामले में पिता समेत आरोपित दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है.


हाईलाइट्स

  • यूपी चीफ सेक्रेटरी बनकर यूपीसीए सचिव को कर दिया फोन , धरे गए दोनों भाई
  • कानपुर से बड़ा अजीबोगरीब मामला, बड़े भाई के रणजी टीम में चयन के लिए छोटे भाई ने चीफ सेक्रेटरी बनकर किय
  • दोनों भाई और पिता गिरफ्तार, यूपीसीए सचिव को हुआ था शक

Called posing as UP Chief Secretary for selection in Ranji : एक खिलाड़ी अपनी काबिलियत और मेहनत से और खेल की भावना के साथ टीम में जगह बनाता है तो इसका आनन्द कुछ और ही दिखाई देता है. जब इस तरह के फर्जीवाड़ा करके यदि चयन पाता है तो उसका कोई मोल नहीं क्योंकि जब हकीकत सामने आती है तो आपको कहीं भी जगह नहीं मिलेगी. मामला कानपुर से आया है.रणजी टीम में चयन के लिए एक भाई ने यूपी के मुख्य सचिव बनकर यूपीसीए के अधिकारी को फोन लगा दिया फिर जब सच्चाई से पर्दा उठा तो हर किसी के होश उड़ गए.

यूपी चीफ सेक्रेटरी बन किया यूपीसीए सचिव को फ़ोन

कानपुर से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. यूपी रणजी टीम में शामिल होने के लिए एक खिलाड़ी ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर ऐसा प्लान बनाया कि जब सच सामने आया तो सभी हैरान रह गए.दरअसल बर्रा निवासी अटल मिश्रा का बड़ा पुत्र यूपी रणजी टीम में चयन के लिए प्रेक्टिस करता आ रहा है. यूपी की अंडर 23 टीम में सेलेक्शन के लिए उसका चयन जब नहीं हुआ तो वह मायूस हो गया. उसे कहीं से पता चला कि यदि यूपी का कोई बड़ा अधिकारी यदि यूपीसीए को फोन कर दें तो बात बन सकती है.फिर क्या था उसने यह बात छोटे भाई अंश को बताई तो उसने बड़े भाई का चयन कराने के लिए फर्जीवाड़ा रचा.

शक पर यूपीसीए अधिकारी ने दी पुलिस को सूचना

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

यूपीसीए के अधिकारी का नम्बर कहीं से ढूंढ निकाला. यही नही अंश ने यूपी के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा बनकर यूपीसीए के सेक्रेटरी प्रवीण गुप्ता को फोन कर दिया. अपने आप को मुख्य सचिव बताकर अपने भाई ईशान के चयन का दबाव बनाया और चीफ सेक्रेटरी के नाम से एक मैसेज भी भेजा. यूपीसीए के अधिकारी को कुछ शक हुआ जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कड़ाई से छानबीन करते हुए आरोपित दोनों भाइयों व पिता को गिरफ्तार कर लिया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

पुलिस ने अपनी ओर से दर्ज की एफआईआर

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

एसीपी बर्रा अभिषेक पांडे ने बताया कि चीफ सेक्रेटरी के नाम पर फर्जी फोन और मैसेज कर चयन का दबाव डालने के आरोप में दोनों आरोपित भाई ईशान और अंश व पिता को गिरफ़्तार कर लिया है.चीफ सेक्रेटरी के नाम पर फर्जी तरह से यह कार्य किया गया पुलिस ने अपनी तरफ से इस मामले में एफआईआर दर्ज की है.

Latest News

फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग के जरिए 10 कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला जांच के घेरे में आ गया है....
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us