Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur News In Hindi: बन्दर की हत्या पर मचा हंगामा ! पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Kanpur News In Hindi: बन्दर की हत्या पर मचा हंगामा ! पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बंदर की हत्या का मामला, फोटो साभार सोशल मीडिया

Kanpur Monkey Murder Case

कानपुर में एक बंदर (Monkey) को एयर गन (Airgun) से जान से मार कर हत्या (Shot Dead) करने का मामला सामने आया है. इसके बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने तत्काल प्रभाव से बंदर के शव को कब्र खुदवा कर बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

बंदर को गोली मारने का है आरोप

यह अजीबोगरीब मामला कानपुर का है जो आठ दिन पहले का है. जहां पर बंदर को मारा गया. जिसके बाद उसकी मौत हो गई वहीं इलाकाई लोगों ने बंदर के शव को गड्ढा खोदकर गाढ़ दिया था. जब यह खबर पूरे इलाके में फैली तो हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज करते हुए बंदर के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

कानपुर से आया सनसनीखेज मामला

यह मामला कानपुर के नौबस्ता वाइ ब्लॉक का है, जहां पर रहने वाले सुरेंद्र सिंह पर इलाके के रहने वाले अंजनी मिश्रा ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को उनके द्वारा एयर गन (Air Gun) से गोली मारकर बंदर की हत्या (Shot Dead Of Monkey) की गई. बंदर की मौत के बाद आरोप लगाने वाले अंजनी मिश्रा और इलाकाई लोगों ने मिलकर बंदर के शव को सम्मान पूर्वक भगवा कपड़े में लपेटकर जमीन के नीचे दफन कर दिया उनके द्वारा किए गए इस कार्य से नाराज होकर आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उनके साथ मारपीट की है. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई.

हिन्दू संगठन ने जताया विरोध

थाना स्तर से कोई कार्रवाई न होने के चलते पीड़ित ने हिंदू संगठनों से इस विषय पर चर्चा की, जिसके बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को मांग को लेकर प्रदर्शन किया. साथ ही उन्होंने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि जिस स्थान पर बंदर को मारा गया है वहीं पर संस्था की ओर से एक मंदिर भी बनवाया जाएगा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल नहीं भेजा जाता है तब तक हमारा प्रदर्शन यूही जारी रहेगा.

पुलिस ने मामला किया दर्ज

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि बीती 16 तारीख को बंदर की हत्या की गई थी, जिसके शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसमें यह पुष्टि भी हो चुकी है कि बंदर की हत्या की गई थी इस मामले में तीन अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us