Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kritika Mishra IAS: कानपुर की कृतिका मिश्रा ने कहा हारना आ गया तो सफलता भी मिल जाएगी, UPSC परीक्षा की तैयारी के दिये टिप्स

Kritika Mishra IAS: कानपुर की कृतिका मिश्रा ने कहा हारना आ गया तो सफलता भी मिल जाएगी, UPSC परीक्षा की तैयारी के दिये टिप्स
कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने कृतिका मिश्रा को किया सम्मानित

Kritika Mishra IAS: यूपीएससी परीक्षा में 66 वीं रैंक लाने वाली कानपुर की कृतिका मिश्रा को कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने सम्मानित किया.कृतिका ने इस दौरान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स को यूपीएससी की तैयारी को लेकर बात की और उन्हें टिप्स भी दिए.


हाईलाइट्स

  • यूपीएससी परीक्षा में 66 वीं रैंक लाने वाली कानपुर की कृतिका मिश्रा का विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान
  • हिंदी माध्यम में परीक्षा पास कर किया शहर का नाम रोशन
  • कृतिका ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी के छात्रों को दिए टिप्स

Kritika Mishra IAS UPSC Kanpur: कानपुर की कृतिका मिश्रा ने यूपीएससी की परीक्षा में हिन्दी माध्यम में पहला स्थान तो आल इंडिया 66 वीं रैंक हासिल कर सभी को गौरवान्वित किया. उनकी इस उपलब्धि के बाद कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा उन्हें आमंत्रित किया गया.कुलपति प्रो विनय पाठक ने उनका सम्मान किया और कहा कि ये हम सबके लिए बड़े ही गर्व भरा पल है.इस दौरान कृतिका ने छात्रों को यूपीएससी की तैयारी के टिप्स भी दिए.

छात्रों को दिए यूपीएससी परीक्षा के दिये टिप्स

कानपुर के जवाहर नगर में रहने वाले शिक्षक दिवाकर मिश्र की पुत्री कृतिका मिश्रा ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. इस उपलब्धि के बाद छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कस कुलपति ने सरस्वती माँ की मूर्ति देकर उन्हें सम्मानित किया. इस अवसर पर कृतिका ने एक लाइन में पूरी बात कह दी जिसमे उन्होंने कहा कि हारना आ गया तो सफलता भी मिल जाएगी .

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की हिंदी की शोध छात्रा कृतिका ने देश भर में यूपीएससी की परीक्षा में 66 वीं रैंक हासिल की थी उनकी इस उपलब्धि पर पूरे विश्वविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है सेंटर फॉर अकादमिक भवन में हुए एक कार्यक्रम में कृतिका ने अपनी तैयारियों के बारे में साथी छात्र-छात्राओ से बात की और उन्हें तैयारी के टिप्स भी दिए. उन्होने बताया कि हर दिन 6 घंटे की नियमित पढ़ाई सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

अपने पिता डॉ दिवाकर मिश्र के साथ कार्यक्रम में उपस्थित कृतिका ने बताया सफलता के लिए हारना आपको बहुत कुछ सिखाता है.हारना आ गया तो सफलता भी मिल जाएगी. इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी ने कृतिका और उनके पिता डॉ दिवाकर मिश्र को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रदान की.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us