Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Hsrp Number Plate: एचएसआरपी लगवाने के लिए 15 दिन बढ़े, जल्द लगवा लें नहीं तो कटेगा 5 हज़ार का चालान

Kanpur Hsrp Number Plate: एचएसआरपी लगवाने के लिए 15 दिन बढ़े, जल्द लगवा लें नहीं तो कटेगा 5 हज़ार का चालान
एचएसआरपी नंबर प्लेट 15 दिन बढ़ा टाइम फोटो प्रतीकात्मक

निजी वाहनों में एचएसआरपी नम्बर प्लेट यानी हाईसिक्युरिटी प्लेट की अवधि 15 दिन बढ़ा दी गई है ,जबकि कमर्शियल वाहनो पर hsrp प्लेट न होने पर बदस्तूर चालान होते रहेंगे. वहीँ 15 दिन बाद यदि निजी वाहनों में ये नम्बर प्लेट न मिली तो भरना होगा भारी भरकम जुर्माना..


हाईलाइट्स

  • निजी वाहनों में एचएसआरपी नम्बर प्लेट लगवाने की 15 दिन बढ़ी अवधि
  • डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने की जनता से अपील जल्द लगवा लें हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट
  • कमर्शियल वाहनो पर जारी रहेगा अभियान, भारी भरकम जुर्माना भी

Kanpur Hsrp Number Plate News: कानपुर पुलिस कमिश्नरेट यातायात को सुगम व जाम से मुक्त करने को लेकर सक्रियता से कार्य कर रही है.कानपुर में वन वे हो जाने के कारण चौराहों पर लगने वाले जाम से काफी हदतक निजात जरूर मिली है. वहीं एचएसआरपी नम्बर प्लेट हर वाहनों में हो जिसको लेकर डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी लगातार कार्य कर रही हैं.

 

15 दिन की बढ़ी अवधि (HSRP Number Plate Kanpur News)

प्राइवेट वाहनो में Hsrp नम्बर प्लेट्स के न होने पर जून से चालान की कार्यवाई की बात कही गई थी, जिसके बाद शहर के लोगों ने कुछ तकीनीकी समस्याओं को डीसीपी यातायात के समक्ष रखा जिसपर गौर करते हुए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने निजी वाहनों में hsrp नम्बर प्लेट लगवाने की अवधि 15 दिन और बढ़ा दी है. 

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने ये अवधि केवल निजी वाहनो के लिए बढ़ाई है ,जबकि कुछ वाहन पर लेकिन कार्यवाई होती रहेगी. वहीं कमर्शियल वाहनों में hsrp न होने पर चालान बदस्तूर पहले की तरह जारी रहेगा. उन्होंने सभी से हाईसिक्योरिटी प्लेट लगवाने की अपील की है.

जल्द लगवा लें नम्बर प्लेट्स भारी भरकम होगा जुर्माना

शहर को इसके लिए 84 सेक्टरों में बांट कर अभियान चलाया जाएगा ,15 दिन बाद हर थाने व चौकी सम्बन्धित पुलिसकर्मियों को निर्देशित व टारगेट दिया जाएगा कि किसी भी वाहन में यदि हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट न लगी मिले तो उस पर कार्यवाई करते हुए चालान करें.उन्होंने यह भी साफ किया की जल्द से जल्द सभी hsrp नम्बर प्लेट्स लगवा लें अन्यथा पकड़े जाने पर 5 हज़ार का भारी भरकम चालान किया जाएगा.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us